फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   100 school adopted

जिले के 100 स्कूलों को बजाज ने लिया पांच साल के लिए गोद 

Tue, 27 Nov 2018 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो  रुद्रपुर।
अमर उजाला ब्यूरो  रुद्रपुर। Updated Tue, 27 Nov 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
100 school adopted
रुद्रपुर कलक्ट्रेट में डीएम को अनुबंध पत्र सौंपते बजाज कंपनी के अधिकारी। - फोटो : Amar ujala
जिले के सरकारी स्कूलों की दशा सुधारने का बीड़ा जानकी देवी बजाज ग्राम विकास संस्था उठाएगी। बजाज कंपनी की संस्था ने जिले के 100 प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों को गोद लिया। संस्था ने इन विद्यालयों को सामाजिक उत्तरदायित्व कार्यक्रम के तहत गोद लिया है। संस्था के चेयरमैन सीपी त्रिपाठी, डीएम डॉ. नीरज खैरवाल और शिक्षा विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में इसकी घोषणा करते हुए प्रशासन को अनुबंध पत्र सौंपा। 
विज्ञापन


कलक्ट्रेट के डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में सोमवार को आयोजित कार्यक्रम मेें जानकी देवी ग्राम विकास संस्थान के चेयरमैन सीपी त्रिपाठी ने कहा कि संस्था देश के कई हिस्सों में सामाजिक विकास के काम करती है। कहा कि ऊधमसिंह नगर में जिलाधिकारी की पहल पर 100 स्कूलों को गोद लिया गया है। इसके तहत संस्था पांच साल तक स्कूलों में भवन निर्माण, फर्नीचर, बोर्ड व्यवस्था, कंप्यूटर्स, स्वच्छ जल, खेलकूद के सामान, संगीत, वॉल पेंटिंग और तकनीकी गुणवत्ता सुधारने का काम करेगी।
विज्ञापन


इसके तहत संस्था 20 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसमें स्कूल समितियां 10 प्रतिशत अंशदान करेगी। डीएम डॉ. नीरज खैरवाल ने कहा कि संस्था की इस पहल से शिक्षा के स्तर में सुधार आएगा। वहां संस्था के डायरेक्टर एसके पांडेय, बजाज आटो के प्लांट हेड अनिल मोहगांवकर, डीईओ रवि मेहता, एडीएम जगदीश चंद्र कांडपाल, आरएम सिडकुल कमल किशोर, डिप्टी कलक्टर मनीष बिष्ट, मुख्य शिक्षा अधिकारी हीरालाल गौतम, बजाज कंपनी के डीजीएम आशुतोष शर्मा, अनिल भंडारी, जेएल पाटीदार, हिदायतुल्लाह अंसारी, पवन कुमार, कैलाश सक्सेना, सोनी मेहरा, भाग्यमणि सिंह, सचिन, शिक्षक हरीश दनाई आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आंगनबाड़ी केंद्रों के सुधार को भी काम करेगी संस्था 
जानकी देवी बजाज ग्रामीण विकास संस्था जल्द ही आंगनबाड़ी केंद्रों के सुधार के लिए काम शुरू करेगी। जिले में दिल्ली की संस्था के साथ मिलकर आंगनबाड़ी केंद्रों पर भी संस्था कई कार्यक्रमों का संचालन करेगी। जिला प्रशासन इसकी तैयारियां कर रहा है। 


समाज सेवाकेंद्र भी खोलेगी संस्था 
जानकी देवी बजाज संस्था जल्द ही सामाजिक विकास केंद्र भी खोलेगी। संस्था के चेयरमैन सीपी त्रिपाठी ने बताया कि पुणे में सामाजिक विकास केंद्र पहले से चल रहा है। इसमें महिलाओं, बच्चों और पुरुषों को भरतनाट्यम, संगीत, खेल, योग, पेंटिंग आदि सिखाई जाती हैं। बताया कि संस्था ने हाल ही में रुद्रपुर सरदार भगत सिंह महाविद्यालय में 45 लाख रुपये की लागत से पुस्तकालय की स्थापना भी की है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed