फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Youth are not able to get the benefit of technical education

Tehri News: युवाओं को नहीं मिल पा रहा तकनीकी शिक्षा का लाभ

Thu, 30 Oct 2025 07:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Thu, 30 Oct 2025 07:19 PM IST
विज्ञापन
Youth are not able to get the benefit of technical education
बंद पड़े आईटीआई का लाखों का सामान पंचायत भवन में धूल फांक रहा
विज्ञापन


नैनबाग (टिहरी)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) नैनबाग का संचालन शुरू नहीं होने से क्षेत्र के युवाओं को तकनीकी शिक्षा का लाभ नही मिल पा रहा है। नैनबाग क्षेत्र के युवाओं को तकनीकी शिक्षा में प्रवेश के लिए मसूरी, देहरादून का रुख करने को मजबूर होना पड़ रहा है।

वर्ष 2004 में नैनबाग और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को तकनीकी शिक्षा देने के लिए नैनबाग में आईटीआई की स्थापना हुई थी जिसमें टंकण, सिलाई और टूरिज्म के विषय संचालित हाे रहे थे। 14 वर्षों तक आईटीआई का विधिवत संचालन होता रहा लेकिन वर्ष 2018 में अचानक आईटीआई को बंद कर दिया गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के युवक और युवतियों को तकनीकी शिक्षा से वंचित होना पड़ा। खैराड़ा के ग्राम प्रधान प्रदीप कवि, देशपाल पंवार का कहना है कि सरकार पहाड़ों में तकनीकी शिक्षा देने के बड़े दावे करती है लेकिन खुले हुए आईटीआई को बंद करने से ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को तकनीकी शिक्षा से वंचित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईटीआई खुलने से क्षेत्र के युवाओं तकनीकी शिक्षा का लाभ मिल रहा था लेकिन अचानक वर्ष 2018 में आईटीआई को बंद कर दिया गया। संस्थान के सामान को नैनबाग के पंचायत घर के कमरे शिफ्ट कर दिया गया। स्थानीय लोगों ने कई बार शासन-प्रशासन से बंद पड़े आईटीआई को संचालित करने की गुहार लगाई लेकिन सात वर्ष बीतेने के बाद भी आईटीआई का संचालन शुरू नहीं हो पाया।
संस्थान के बंद होने से लाखों रुपये की मशीनें बंद पड़े एक कमरे में धूल फांक रही है। सामान की सुरक्षा के लिए के एक उपनल कर्मियों को रखा गया है। आर्थिक रूप से सक्षम लोगों अपने बच्चों को देहरादून, मसूरी, चंबा, नई टिहरी आईटीआई में तकनीकी शिक्षा लेने के लिए भेज रहे हैं लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्ति के बच्चे तकनीकी शिक्षा से वंचित रह गए हैं। उन्होंने शासन-प्रशासन से शीघ्र बंद पड़े नैनबाग आईटीआई को क्षेत्र के युवाओं के हित में दोबारा संचालित करने की मांग की।






- व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद (एससीवीटी) के माध्यम से संचालित नैनबाग आईटीआई को वर्ष 2018 प्रदेश में बंद कर दिया गया। नैनबाग में संस्थान के पास अपना भवन भी नहीं है। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने भी नैनबाग में आईटीआई शुरू करने की मांग नहीं की। मांग पर संस्थान के संचालन के संबंध में उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया जाएगा।

पल्लवी, नोडल अधिकारी / प्रधानाचार्य आईटीआई नई टिहरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed