{"_id":"ec4fec4db294e9318fd86db9213a61f8","slug":"women-are-doing-less-exercise-the-right-to-information-kotiyal","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाएं कम कर रही हैं सूचना के अधिकार का प्रयोग : कोटियाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाएं कम कर रही हैं सूचना के अधिकार का प्रयोग : कोटियाल
अमर उजाला, नई टिहरी
Updated Thu, 24 Oct 2013 05:11 PM IST
विज्ञापन
राज्य सूचना आयुक्त राजेंद्र कोटियाल ने कहा कि पुरुषों की अपेक्षा महिलाएं सूचना के अधिकार का कम उपयोग कर रही हैं। उन्होंने महिलाओं और पहाड़ी क्षेत्रों में सूचना के अधिकार का अधिक प्रयोग करने के लिए जागरूकता बढ़ाने, सूचना के अधिकार अधिनियम के प्रचार के लिए सरकार से प्रभावी कदम उठाने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
बौराड़ी में महिला समाख्या की ओर से सूचना के अधिकार पर आयोजित गोष्ठी का शुभारंभ करते हुए राज्य सूचना आयुक्त कोटियाल ने कहा कि सूचना के अधिकार से भ्रष्टाचार को मिटाने के लिए प्रयोग करें।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अधिकारियों को एक जनसेवक के नाते ईमानदारी से सूचनाएं उपलब्ध करवानी चाहिए, जिससे लोगों को आयोग के दरवाजे न खटखटाने पड़े। उन्होंने कहा कि वर्ष 2012-13 में नैनीताल, ऊद्यमसिंहनगर, हरिद्वार और देहरादून के लोगों ने सर्वाधिक 83 फीसदी सूचनाएं मांगी हैं, जबकि राज्य में 97 फीसदी पुरुषों ने ही सूचना के अधिकार का प्रयोग किया।
गोष्ठी में महिला समाख्या की जिला प्रभारी रीना पंवार, ग्रामीण क्षेत्र विकास समिति के अध्यक्ष सुशील बहुगुणा, महीपाल नेगी, हेंवलवाणी रेडियो के रवि गुसाईं, जयप्रकाश पांडेय, परशुराम खंडूरी, कमल सिंह महर, उमा खंडूरी ने सूचना लेने में आ रही दिक्कतों से अवगत कराया।