फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Will protest if rehabilitation is not done before release

लोकार्पण से पहले पुनर्वास न हुआ तो करेंगे विरोध

Mon, 26 Oct 2020 09:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
Will protest if rehabilitation is not done before release
पुनर्वास की मांग को लेकर पिछले 11 दिन से आंदोलनरत टिहरी बांध प्रभावित रौलाकोट गांव के ग्रामीणों ने अब आंदोलन की धार और तेज करने का निर्णय लिया है। एक नवंबर को वे डोबरा-चांठी पुल के ऊपर प्रदर्शन करेंगे। नौ नवंबर को प्रस्तावित डोबरा-चांठी पुल लोकार्पण कार्यक्रम का विरोध करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

रौलकोट के ग्रामीण पुनर्वास की मांग को लेकर सोमवार को तीसरे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे रहे। धरना स्थल पर हुई बैठक में बांध प्रभावितों ने कहा कि वे 16 अक्तूबर से प्रतिदिन मांग के समर्थन में शांतिपूर्ण धरना देते आ रहे हैं, लेकिन शासन-प्रशासन उनकी सुध लेेने को तैयार नहीं है। कहा कि टिहरी झील का जलस्तर बढ़ने और कम होने पर उनकी आवासीय भवनों पर लगातार दरारें पड़ रही है। खेती योग्य भूमि 2005 में झील में डूब चुकी है, जिससे उनके आजीविका के साधन खत्म हो गए हैं। कहा कि शासन-प्रशासन को जगाने के लिए एक नवंबर से आंदोलन की धार तेज की जाएगी। डोबरा-चांठी पुल लोकार्पण से पहले यदि उनका पुनर्वास नहीं किया जाता है, तो वे लोकार्पण कार्यक्रम का विरोध करेंगे। क्रमिक अनशन पर रोबिन धनाई, अनुप डंगवाल, दीपक बिष्ट बैठे रहे। ग्राम प्रधान आशीष डंगवाल, सागर भंडारी, हीरा लाल, आकाश डंगवाल, इंद्रा देवी, मनीषा बिष्ट, गुरु प्रसाद थपलियाल, सुमित बिष्ट, सुमन बिष्ट ने धरना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed