फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Wild pigs destroying potato cultivation in Pokhal area

पौखाल क्षेत्र में आलू की खेती को बर्बाद कर रहे जंगली सुअर

Sat, 12 Mar 2022 10:32 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 10:32 PM IST
विज्ञापन
Wild pigs destroying potato cultivation in Pokhal area
भिलंगना ब्लाक में कोटी-फैगुल पट्टी के कई गांवों में जंगली सुअर खेती को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इससे परेशान ग्रामीणों ने प्रशासन और वन विभाग से खेती की सुरक्षा करने की गुहार लगाई है। परेशान काश्तकारों को जंगली जानवरों से फसल बचाने के लिए रतजगा करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

कोटी फैगुल पट्टी के पौखाल, कोटी, खालपाली, स्यालकुंड, मगरौं और कांडीखाल में इन दिनों आलू की खेती तैयार होने वाली है, लेकिन जंगली सुअर खेतों को खोदकर आलू की फसल बर्बाद कर रहे हैं। क्षेत्र के वीरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि पौखाल क्षेत्र के शतप्रतिशत किसान आलू की फसल उगाते हैं, इस क्षेत्र के आलू की काफी डिमांड है। आलू उत्पादक सुनीता देवी, अनीता देवी, आशा, अहिल्या, भामा देवी और रामा देवी ने बताया कि खेती ही उनकी आजीविका का मुख्य साधन है। आलू उगाने के लिए लोगों ने कड़ी मेहनत की है, लेकिन जंगली सुअर ग्रामीणों की मेहनत पर पानी फेर रहे हैं। इस बाबत रेंजर लक्की शाह का कहना है कि खेती सुरक्षा के लिए लोग विभाग को सूचना दें, वहां पर तारबाड़ सहित अन्य इंतजाम किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed