फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   War memorial should be made in the name of freedom fighter

Tehri News: युद्ध स्मारक को स्वतंत्रता सेनानी के नाम से बनाया जाए

Tue, 10 Dec 2024 04:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Tue, 10 Dec 2024 04:47 PM IST
विज्ञापन
War memorial should be made in the name of freedom fighter
नई टिहरी। अपर जिलाधिकारी केके मिश्रा की अध्यक्षता में स्वतंत्रता सेनानी एवं उत्तराधिकारी कल्याण समिति की बैठक में लंबित समस्याओं का निराकरण नहीं होने पर आक्रोश व्यक्त किया। बैठक में उत्तराधिकारियों ने बौराड़ी में नया युद्ध स्मारक बनाने के बाद नई टिहरी युद्ध स्मारक को स्वतंत्रता सेनानी के नाम से निर्मित करने और वहां नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति स्थापित करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में स्वतंत्रता सेनानी एवं उत्तराधिकारी कल्याण समिति के अध्यक्ष प्रीति सिंह चौहान ने 10 सूत्री लंबित समस्याओं का निराकरण नहीं होने पर रोष जताया। उन्होंने कहा कि नई टिहरी सुमन पार्क के समीप से युद्ध स्मारक को अब बौराड़ी शिफ्ट किया जा चुका है। नई टिहरी युद्ध स्मारक को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मारक के नाम निर्मित कर वहां नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति स्थापित करने की मांग की जा रही है, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

एडीएम ने एसडीएम सदर संदीप कुमार को जल्द से इसका प्रस्ताव बनाकर उपलब्ध कराने को कहा। राजकीय इंटर कॉलेज ढुंगीधार का नामकरण स्वतंत्रता संग्राम सेनानी हरि सिंह, इंटर कॉलेज पांगरखाल का नामकरण आजाद हिंद फौज के हुकम सिंह के नाम पर रोष जताया। जिस पर मुख्य शिक्षा अधिकारी शिव प्रसाद सेमवाल ने कहा कि इस प्रस्ताव पर दो अलग-अलग पक्ष हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहमति नहीं बनने के कारण नामकरण करने में दिक्कत आ रही है। दोनों पक्ष सहमति बनाकर प्रस्ताव उपलब्ध कराए। देवीधार पिकनिक स्टॉप का नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रखने के मामले में एडीएम ने वन विभाग से प्रस्ताव उपलब्ध कराने को कहा। सरकारी अस्पतालों में स्वतंत्रता सेनानी के उत्तराधिकारियों को निशुल्क उपचार की सुविधा देने के मामले में एडीएम ने सीएमओ को पत्र भेजने के निर्देश दिए।
बैठक में सुंदर रावत, बलवीर सिंह भंडारी, पदम सिंह पंवार, जबर सिंह चौहान, युद्धवीर सिंह रौतेला, मीना सेमवाल, भगवानी तोपवाल आदि उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed