फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Villagers offer prayers at Ghandiyal temple

ग्रामीणों ने घंडियाल मंदिर में की पूजा-अर्चना

Mon, 25 Apr 2022 07:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 07:06 PM IST
विज्ञापन
Villagers offer prayers at Ghandiyal temple
गजा बाजार में बैशाख मेले में खरीदारी को उमड़ी ग्रामीणों की भीड़। - फोटो : NEW TEHRI
नरेंद्रनगर ब्लॉक के धार-अकरिया, क्वीली और कुजणी पट्टियों के केंद्र स्थल गजा में हर साल 12 गते बैसाख को लगने वाले मेले में लोगों का हुजूम उमड़ा रहा। गौंसारी गांव के लोगों ने ढोल-दमाऊं की थाप पर इष्ट देवता घंडियाल मंदिर गजा में जाकर सबसे पहले पूजा-अर्चना की। इसके बाद प्रसाद वितरण किया गया। ग्रामीणों ने गजा बाजार में दुकानों, स्टॉल और ठेलियों से जमकर खरीदारी की। कोरोना संक्रमण के चलते 2020 और 21 में मेला आयोजित नहीं किया गया था, लेकिन इस बार संक्रमण के मामले घटने पर शासन-प्रशासन ने मेला संचालन की अनुमति दे दी थी। नगर पंचायत गजा अध्यक्ष मीना खाती और ईओ सुशील बहुगुणा ने कहा कि पौराणिक मेले-थौल हमारी संस्कृति के प्रतीक हैं। इस अवसर पर अरविंद उनियाल, मान सिंह चौहान, राजेंद्र खाती, गजेंद्र सिंह खाती, कुंवर सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed