{"_id":"65902e71b60de73e510d7a55","slug":"village-head-of-pandula-suspended-on-embezzlement-charges-new-tehri-news-c-5-1-drn1031-318186-2023-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: गबन के आरोप में पैंडुला के ग्राम प्रधान निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: गबन के आरोप में पैंडुला के ग्राम प्रधान निलंबित
विज्ञापन
गबन के आरोप में डीएम मयूर दीक्षित ने कीर्तिनगर ब्लॉक के ग्राम पंचायत पैंडुला के प्रधान को निलंबित कर दिया है। इस मामले की विस्तृत जांच के लिए जिला विकास अधिकारी को जांच अधिकारी नियुक्ति कर 30 दिन के अंतर्गत जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा है।
कीर्तिनगर ब्लॉक के ग्राम पंचायत पैंडुला के प्रधान पर ग्रामीणों ने सोलर लाइट लगाने में गडबड़ी करने का आरोप लगाया था। शिकायत पर जिला पंचायत राज अधिकारी एमएम खान ने इस प्रकरण की जांच की थी। जांच में पाया गया कि ग्राम प्रधान सुनय कुकशाल ने बिना ग्राम पंचायत के प्रस्ताव के गांव में सोलर लाइटें लगवाईं। पंचायत के खाते से 24 लाइट के लिए 4.32 लाख रुपये भुगतान किया गया, जबकि मौके पर जांच में सिर्फ 18 लाइट लगीं मिलीं। छह लाइटों का बिना लगाए ही 1.8 लाख रुपये का भुगतान कर दिया गया है।
डीपीआरओ की जांच आख्या पर जिला अधिकारी ने अग्रिम आदेशों तक सुनय कुकशाल को प्रधान पद से निलंबित कर दिया है। साथ ही प्रकरण की विस्तृत जांच जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार को सौंपी है। डीएम ने जांच अधिकारी को निर्देश दिए है कि 30 दिन के अंतर्गत रिपोर्ट प्रस्तुत करें। तब तक के लिए ग्राम पंचायत के कार्यों की देखरेख के लिए कमेटी गठित करते हुए उप प्रधान किरन देवी को अध्यक्ष, वार्ड सदस्य मंजू देवी व उपासना देवी को सदस्य बनाया है।