फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Vikram became the district president of Diploma Veterinary Service Association

Tehri News: डिप्लोमा पशु चिकित्सा सेवा संघ के जिलाध्यक्ष बने विक्रम

Sat, 15 Feb 2025 06:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sat, 15 Feb 2025 06:42 PM IST
विज्ञापन
Vikram became the district president of Diploma Veterinary Service Association
चंबा (टिहरी)। डिप्लोमा पशु चिकित्सा सेवा संघ का द्विवार्षिक जिला स्तरीय अधिवेशन चंबा में हुआ। अधिवेशन में द्विवार्षिक कार्यकारिणी के चुनाव में विक्रम कुंवर अध्यक्ष और मनोज शाह को सचिव चुना गया।
विज्ञापन


अधिवेशन का शुभारंभ मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ़ डीके शर्मा ने किया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों से सरकार की योजनाओं का लाभ पशुपालकों को दिलाने को कहा। कार्यकारिणी का निर्वाचन वीरेश बल, संजय नयाल, राकेश रावत की रेख देख में संपन्न हुआ। कार्यकारिणी में एसके मैठाणी को संरक्षक, विनोद पंवार वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अंजू रावत उपाध्यक्ष, उषा रावत संगठन सचिव, विजेंद्र थपलियाल कोषाध्यक्ष, संजय दत्त चमोली को संप्रेक्षक चुना गया।
विज्ञापन

इसके अलावा राकेश रावत को चंबा, वीरेश बल को जौनपुर, संजय नयाल को नरेंद्रनगर, अजय जोशी को कीर्तिनगर, मनीष कुमार को हिंडोलाखाल, मुकेश कुमार को जाखणीधार, दीपक बलोदी को प्रतापनगर, अंजू लता उनियाल को भिलंगना, हरिलाल राज को थौलधार का प्रभारी बनाया गया है। डॉ़ अलोक कुड़ियाल ने सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को एकजुटता के साथ संगठन के हित में कार्य करने के साथ कर्मियों की मांगों के निस्तारण के लिए प्रयासरत रहने को कहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed