फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   uttarkashi win the match

उत्तरकाशी ने जीता उद्घाटन मैच

Mon, 07 Oct 2013 09:49 PM IST
अमर उजाला, टिहरी
अमर उजाला, टिहरी Updated Mon, 07 Oct 2013 09:49 PM IST
विज्ञापन

हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि की पहल पर नई टिहरी पीजी कॉलेज में सोमवार से दो दिवसीय अंतर महाविद्यालय महिला वॉलीबाल प्रतियोगिता शुरू हो गई।

विज्ञापन


उद्घाटन मैच उत्तरकाशी और कोटद्वार महाविद्यालय की टीम के मध्य खेला गया, जिसमें उत्तरकाशी की टीम 25-23 और 16 से विजयी रही। प्रतियोगिता का सेमीफाइनल मैच मंगलवार को डीएवी देहरादून, बिड़ला परिसर श्रीनगर, ऋषिकेश और गोपेश्वर महाविद्यालय के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन


पीजी कॉलेज के मैदान में शुरू हुई अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता में पुलिस कप्तान जन्मेजय खंडूरी और कोटेश्वर बांध परियोजना के महाप्रबंधक एके श्रीवास्तव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतियोगिता के तहत हुआ दूसरा मुकाबला ऋषिकेश महाविद्यालय और ओंकारानंद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ऋषिकेश के मध्य हुआ। इसमें ऋषिकेश महाविद्यालय ने ओंकारानंद इंस्टीट्यूट को लगातार तीन सेटों में 25-3 और 25-8 से हराया। तीसरा मैच पीजी कॉलेज नई टिहरी और बिड़ला परिसर श्रीनगर की टीमों के बीच हुआ, जिसमें श्रीनगर की टीम 25-20 और 25-10 से विजयी रही।


चौथे मैच में ऋषिकेश महाविद्यालय की टीम ने बादशाहीथौल परिसर की टीम को लगातार सेटों में 25-16 और 25-7 से पराजित किया। पांचवां मैच गोपेश्वर और उत्तरकाशी महाविद्यालय की टीम के बीच हुआ, जिसमें गोपेश्वर की टीम ने उत्तरकाशी को  25-16 और 25-16 से हराया।

एक अन्य मुकाबले में डीएवी देहरादून की टीम ने एमकेपी देहरादून की टीम को 25-2 और 25-1 से पराजित किया। इस मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य डा.अशोक कुमार, आयोजक सचिव डा. हितेंद्र सिंह, डा. एके सिंह, वंदना बडोनी, डा. बीएल बिष्ट, डा. पीके सिंह, डा. राजेश सिंह, त्रिलोक राणा आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed