फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Uttarakhand ready to welcome Chardham pilgrims: CM

चारधाम यात्रियों के स्वागत के लिए उत्तराखंड तैयार:सीएम

Sun, 01 May 2022 09:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 09:03 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand ready to welcome Chardham pilgrims: CM
टिहरी के सुरकंडा मंदिर में दर्शन को जाते सीएम पुष्कर सिंह धामी। - फोटो : NEW TEHRI
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने सुरकंडा देवी के लिए रोपवे सेवा का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री व पर्यटन मंत्री ने मंदिर में देश और प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना के लिए पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि रोपवे शुरू होने से अब अधिक संख्या में भक्त माता के दर्शन कर पाएंगे। रोपवे से सुरकंडा क्षेत्र में तीर्थाटन बढ़ने के साथ ही धनोल्टी में पर्यटन भी बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि केदारनाथ, हेमकुंड साहिब और पूर्णागिरी को भी जल्द रोपवे से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

पीपीपी मोड में 32 करोड़ की लागत से बनाए गए सुरकंडा रोपवे में श्रद्धालुओं को मंदिर तक ले जाने और लाने के लिए 16 ट्राली लगाई गई है। प्रत्येक ट्राली में छह लोगों के बैठने की सुविधा है। हालांकि 21 अप्रैल से रोपवे का संचालन शुरू कर दिया गया था। रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कद्दूखाल पहुंचकर रोपवे का विधिवत लोकार्पण किया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि रोपवे शुरू होने से अब बुजुर्ग, दिव्यांग लोगों को सुरकंडा देवी के दर्शन करना आसान हो गया है, जो लोग डेढ़ किमी की खड़ी चढ़ाई पार कर मंदिर तक नहीं पहुंच पाते थे उनके लिए रोपवे वरदान साबित होगा। पीपीपी मोड में यह राज्य का पहला रोपवे है। केदारनाथ धाम, हेमकुंड साहिब और पूर्णागिरी मंदिर को भी रोपवे से जोड़ा जाएगा। केदारनाथ धाम में तीसरे चरण का कार्य शुरू करने की तैयारी चल रही है। 2025 में उत्तराखंड देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनेगा, जो हर दृष्टि से संसाधन संपन्न राज्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

धनोल्टी विधायक प्रीतम पंवार की मांग पर सीएम ने पुजार गांव को सड़क से जोड़ने और धनोल्टी क्षेत्र में एक हेलीपैड बनाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन हेलीपैड के लिए स्थान चिह्नित कर जल्द प्रस्ताव उपलब्ध कराएगा। कहा कि टिहरी झील को दुनिया का सबसे बेहतर पर्यटन स्थल बनाने का कार्य चल रहा है। झील क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों की डीपीआर तैयार कर केंद्र सरकार ने 12 सौ करोड़ की स्वीकृति दी है। इसके साथ ही झील क्षेत्र में अन्य विकास कार्यों के लिए केंद्र सरकार को 8 सौ करोड़ का प्रस्ताव और भेजा गया है। कहा कि राज्य में समान नागरिक कानून लागू किया जाएगा।
पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कोरोना संक्रमणकाल के बावजूद सुरकंडा देवी रोपवे का कार्य पूरा करने के लिए कार्यदायी संस्था को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सुरकंडा और धनोल्टी क्षेत्र में एटीएम की सुविधा भी जल्द बैंकों से बात कर हल की जाएगी। टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने सुरकंडा मंदिर परिसर को अतिक्रमण से मुक्त करने की मांग उठाई।
इस मौके पर पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर, मंदिर समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी, ओबीसी आयोग के उपाध्यक्ष संजय नेगी, डीसीबी के अध्यक्ष सुभाष रमोला, ब्लॉक प्रमुख सीता रावत, खेम सिंह चौहान, विजय जड़धारी, रोपवे प्रोजेक्ट के निखील आनंद, वीरेंद्र नेगी, वीरेंद्र राणा, सुनील थपलियाल, जीतराम भट्ट आदि उपस्थित रहे।
आज निशुल्क कराया गया रोपवे से सफर
रोपवे के लोकार्पण अवसर पर रविवार को सिद्धपीठ सुरकंडा जाने वाले भक्तों को निशुल्क सफर कराया गया है। अन्य दिनों के लिए कद्दूखाल से सुरकंडा आने जाने के लिए प्रति सीट का किराया 177 रुपये तय किया गया है। पिछले 19 दिनों में लगभग 35 सौ भक्त रोपवे से सुरकंडा मंदिर पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे हैं।

45 स्थानों पर रोपवे शुरू करने का प्रस्ताव विचाराधीन
पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर ने बताया कि प्रदेश में 45 स्थानों पर रोपवे की सेवा शुरू करने का प्रस्ताव विचाराधीन है। ऐसे स्थानों का सर्वे कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि टिहरी झील कोटी कालोनी से बौराड़ी तक रोपवे का संचालन करने की योजना भी प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed