{"_id":"659163d816fe3674bb07ef76","slug":"uttarakhand-open-university-will-run-classes-in-online-mode-in-the-upcoming-session-new-tehri-news-c-50-1-sdrn1017-4343-2023-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: आगामी सत्र में ऑनलाइन मोड में कक्षाएं चलाएगा उत्तराखंड मुक्त विवि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: आगामी सत्र में ऑनलाइन मोड में कक्षाएं चलाएगा उत्तराखंड मुक्त विवि
Sun, 31 Dec 2023 06:21 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Sun, 31 Dec 2023 06:21 PM IST
विज्ञापन
पीजी कॉलेज में आयोजित कार्यशाला में बोले कुलपति प्रो. नेगी
कहा, विवि की वेबसाइट से अध्ययन सामग्री डाउनलोड करने पर शुल्क में मिलेगी छूट
संवाद न्यूज एजेंसी
नई टिहरी। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय स्थित उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के अध्ययन केंद्र में नई शिक्षा नीति के पाठ्यक्रम को लेकर कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यशाला का उद्घाटन उत्तराखंड मुक्त विवि के कुलपति प्रो. ओपीएस नेगी और महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. पुष्पा नेगी ने किया। डॉ. पैन्यूली की मांग पर कुलपति ने कहा कि आगामी सत्र में ऑनलाइन मोड में भी कक्षाएं संचालित की जाएंगी ताकि अधिकाधिक छात्रों को लाभ मिले। साथ ही छात्रों की ओर से विवि की वेबसाइट से अध्ययन सामग्री डाउनलोड करने पर शुल्क में छूट दी जाएगी।
मुख्य वक्ता डॉ. जीएस रावत, केंद्र समन्वयक डॉ. डीपीएस भंडारी ने कहा कि विवि में वर्तमान में एक लाख से अधिक छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। डॉ. पीसी पैन्यूली ने कहा कि ऑनलाइन मोड में भी कक्षाएं संचालित की जाएं ताकि अधिकाधिक छात्रों को लाभ मिले। जिस पर कुलपति ने आगामी सत्र से इसे शुरू करने का आश्वासन दिया। सह समन्वयक डॉ. डीएस तोपवाल ने भी कई लेकर महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।