फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   University will declare the result of all 481 students

सभी 481 छात्रों का परीक्षा परिणाम घोषित करेगा विवि

Tue, 31 Aug 2021 09:35 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 09:35 PM IST
विज्ञापन
University will declare the result of all 481 students
श्रीदेव सुमन विवि की कार्य परिषद की बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए हैं। विवि से संबद्ध आठ निजी कॉलेजों की ओर से विवि से स्वीकृत सीटों के सापेक्ष अधिक संख्या में प्रवेश दिए जाने के मामले में आठ निजी कॉलेजों की सत्र 2022-23 की संबद्धता को आंशिक या पूर्ण रूप से समाप्त करने के लिए कुलाधिपति (राज्यपाल) को संस्तुति की गई है। कार्य परिषद ने इन कॉलेजों पर छात्रों से लिए गए शुल्क की एवज में 30 प्रतिशत का जुर्माना भी लगाया है। कार्य परिषद ने सभी 481 छात्रों का परीक्षा परिणाम घोषित करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

मंगलवार को श्रीदेव सुमन विवि की कार्य परिषद की ऑनलाइन बैठक कुलपति डॉ. पीपी ध्यानी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। कार्य परिषद सदस्यों ने कहा कि विवि से संबद्ध आठ निजी कॉलेजों ने विवि से स्वीकृत सीटों से अधिक प्रवेश देकर नियमों का उल्लंघन किया है। इसमें छात्रों का कोई दोष नहीं है इसलिए कार्य परिषद ने ऐसे 481 छात्रों का परीक्षा परिणाम घोषित करने का अनुमोदन किया है। निर्णय लिया गया है कि जिन विषयों में सत्र 2019-20 में स्वीकृत सीटों से अधिक प्रवेश दिए गए वे सीटें सत्र 2021-22 में घटाई जाएंगी। इन कॉलेजों को प्रत्येक अतिरिक्त सीटों पर छात्र-छात्राओं से लिए गए शुल्क की 30 प्रतिशत धनराशि जुर्माने के रूप में विवि के राजकोष में जमा करानी होगी लेकिन कॉलेज, छात्रों से कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लेंगे। कॉलेजों को छात्रों से अतिरिक्त शुल्क न लेने का शपथपत्र विवि में जमा करना होगा। सत्र 2022-23 में आठ संबद्ध कॉलेजों की संबद्धता आंशिक या पूर्ण रूप से निरस्त करने का निर्णय कुलाधिपति स्तर से ही लिया जाएगा। जांच में विवि और निजी कॉलेजों में से जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कार्य परिषद की अनुमति के बिना पूर्व में उप कुलसचिव, सहायक कुलसचिव और सहायक परीक्षा नियंत्रक ने परीक्षा पारिश्रमिक के रूप में हजारों रुपये जो अधिक लिया है उसकी वसूली संबंधित अधिकारियों से की जाएगी। ऑनलाइन बैठक में कुलाधिपति के नामित सदस्य न्यायमूर्ति (सेनि) बीएस वर्मा, एयर कामोडोर (सेनि) देवेंद्र शर्मा, कुलसचिव प्रो. एमएस रावत, डॉ. कौशलेंद्र सिंह भदौरिया, डॉ. गजेंद्र सिंह, डॉ. आरके गुप्ता, प्रो. संदीप कुमार, प्रो. सुषमा गुप्ता, डा. दीपक भट्ट, प्रो. जीके ढींगरा आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन निजी महाविद्यालयों ने दिए अधिक प्रवेश
चमन लाल महाविद्यालय लंढौरा हरिद्वार, हरिओम सरस्वती डिग्री कॉलेज धनौरी हरिद्वार, रूबराज इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस स्टडीज हरिद्वार, स्वामी विवेकानंद कालेज ऑफ एजुकेशन रुड़की, एपैक्स इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी रुड़की, भारतीय महाविद्यालय रुड़की, सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी रुड़की, डीडी कॉलेज नींबूवाला देहरादून।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed