फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Under CM Dhami's leadership, the government is working with a 'government at the people's doorstep' spirit: Joshi.

सीएम धामी के नेतृत्व में सरकार जनता के द्वार भावना से कर रही काम : जोशी

Sat, 04 Jul 2026 06:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sat, 04 Jul 2026 06:56 PM IST
विज्ञापन
Under CM Dhami's leadership, the government is working with a 'government at the people's doorstep' spirit: Joshi.
मंत्री ने स्वयं सहायता समूहों को चेक, लाभार्थियों को छड़ी, महालक्ष्मी किट वितरित की
विज्ञापन

नई टिहरी। कृषि व जिले के प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पांच साल के कार्यकाल में कई उपलब्धियां हासिल की है। सीएम धामी के नेतृत्व में जनता की सरकार जनता के द्वार की भावना से काम कर रही है। टिहरी झील किनारे रिंग रोड बनने से पर्यटन को प्रोत्साहन मिलेगा।
नगर पालिका सभागार में सेवा, सुशासन एवं समर्पण कार्यक्रम का मंत्री जोशी ने दीप जलाकर शुभारंभ किया। कहा कि धामी सरकार ने प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू कर उत्तराखंड को देश का पहला राज्य बनने का गर्व हासिल हुआ। सरकार जनता के प्रति जवाबदेही है। सिलक्यारा सुरंग हादसे के दौरान सीएम स्वयं मौके पर डटे रहे, सभी श्रमिकों का सफल रेस्क्यू करवाया।
विज्ञापन

टिहरी झील के चारों ओर रिंग रोड निर्माण का निर्माण कार्य तेजी चल रहा है, आने वाले समय में टिहरी झील विश्वस्तर पर पर्यटन के क्षेत्र में अलग पहचान बनाएगी। पिछले पांच वर्षों में टिहरी को विकास की नई गति मिली है। जिले में निर्धारित लक्ष्य से अधिक 37.59 किलोमीटर सड़कों को गड्ढा मुक्त किया गया है। महिला सशाक्तिकरण के क्षेत्र में प्रदेश में पांच लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनने के लक्ष्य के सापेक्ष में अब तक तीन लाख महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी है, जिसमें करीब 23 हजार महिलाएं टिहरी जिले की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री जोशी ने स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं चेक, समाज कल्याण विभाग के लाभार्थियों को कान की मशीन, छड़ी, बैशाखी तथा बाल विकास विभाग की ओर से महालक्ष्मी किट का वितरण किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत, दायित्वधारी विनोद उनियाल, खेम सिंह चौहान, पालिका अध्यक्ष मोहन सिंह रावत,चंबा की शोभनी धनोला, नगर पंचायत चमियाला के अध्यक्ष गोविंद सिंह राणा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed