फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Two students selected from campus placement in THDC

Tehri News: टीएचडीसी में दो छात्रों का कैंपस प्लेसमेंट से हुआ चयन

Fri, 30 Jun 2023 04:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jun 2023 04:39 PM IST
विज्ञापन
Two students selected from campus placement in THDC
नई टिहरी। टीएचडीसी हाइड्रो पावर अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान भागीरथीपुरम के कंप्यूटर साइंस के दो छात्रों का कैंपस प्लेसमेंट के माध्यम से टीएचडीसी इंडिया लि. में सीनियर इंजीनियर के लिए चयन हुआ है।
विज्ञापन

टीएचडीसी आईएचईटी के निदेशक प्रो. शरद कुमार प्रधान ने बताया कि संस्थान में अध्ययनरत कंप्यूटर साइंस इंजीनियर चतुर्थ वर्ग के छात्रों के चयन हेतु संपर्क किया गया था। टीएचडीसी ने कैंपस प्लेसमेंट के माध्यम से दो जून को साक्षात्कार लिया था। जिनमें से अमन काला और आकाश भंडारी का टीएचडीसी सीनियर इंजीनियर आईटी में चयन हुआ है। इस मौके पर संस्थान के प्लेसमेंट ऑफिसर मंदीप गुलेरिया, निदेशक प्रो.शरद प्रधान, विभागाध्यक्ष विवेक कुमार, सहायक कुलसचिव विक्रांत कुमार, मंदीप गुलेरिया समेत अन्य शिक्षकों ने खुशी व्यक्त करते हुए अन्य छात्रों से भी इनसे प्रेरणा लेने की अपेक्षा की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed