फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Tributes paid to Swami Ramathirtha

स्वामी रामतीर्थ का निर्वाण दिवस सादगी से मनाया गया

Fri, 16 Oct 2020 10:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Tributes paid to Swami Ramathirtha
स्वामी रामतीर्थ फाउंडेशन की ओर से परमहंस स्वामी रामतीर्थ महाराज के 114वें निर्वाण दिवस की पूर्व संध्या पर शिवालय में हवन-पूजन किया गया। टिहरी राज परिवार के सदस्य ठाकुर भवानी प्रताप सिंह ने वैदिक मंत्रों के साथ हवन में आहुति देकर विश्व कल्याण की कामना की। उसके बाद ऑनलाइन वेबिनार में देशभर के विभिन्न राज्यों से स्वामी राम के अनुयायियों ने श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके महान कार्यों को याद किया।
विज्ञापन

वेबिनार में फाउंडेशन के अध्यक्ष काका हरिओम ने कहा कि स्वामी रामतीर्थ ने अमेरिका, मिस्र, जापान सहित कई देशों में सच्चे वेदांत का डंका बजाया। आचार्य मोहित उनियाल और अनिल असवाल ने कहा कि स्वामी रामतीर्थ एक आदर्श गणितज्ञ, समाज सुधारक और महान संत थे। 17 अक्तूबर 1906 को उन्होंने अपने जीवन के अंतिम क्षणों में पुरानी टिहरी में पार्थिव शरीर मां गंगा को समर्पित कर दिया था। इस मौके पर सभासद अंकित सजवाण और थिंक इंडिया के पूर्व प्रांत संयोजक अक्षत पवन बिजल्वाण आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed