फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Tributes Paid to Former CM in Gaja and Pokhari

Tehri News: पूर्व सीएम को गजा और पोखरी में दी श्रद्धांजलि

Wed, 20 May 2026 07:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Wed, 20 May 2026 07:15 PM IST
विज्ञापन
Tributes Paid to Former CM in Gaja and Pokhari
नई टिहरी। नगर पंचायत गजा और पोखरी बाजार में पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल (सेनि़) स्व़ भुवन चंद्र खंडूड़ी के निधन पर व्यापारियों और विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। नगर पंचायत अध्यक्ष गजा कुंवर सिंह चौहान ने स्व़ खंडूड़ी के चित्र पुष्प अर्पित किए। वहीं पोखरी बाजार में जिला पंचायत सदस्य चाका जोत सिंह असवाल की अगुवाई में व्यापारियों और लोगों ने पूर्व सीएम खंडूड़ी के कार्यों को याद किया। इस मौके पर सुशीला चौहान, जोत सिंह चौहान, रंजना चौहान, खुशी राम बंगवाल, राजेंद्र असवाल, डीपी उनियाल, विनोद तवारी, लखन पाल, रोहित परमार, मान सिंह चौहान, सुनील चौहान, सुनील बिजल्वाण, विनोद रावत, हीरा सिंह, दर्शन लाल, विनोद रावत आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

..................


कपड़े और किताबों के लिए लगाई पेटियां

नई टिहरी। नगर पंचायत गजा में जरूरमंद लोगों की मदद के लिए कपड़े, जूते, पुरानी किताबों के लिए नगर पंचायत भवन में अगल-अगल पेटियां लगाई है। नगर पंचायत अध्यक्ष कुंवर सिंह चौहान ने कहा कि लोगों के घरों में बहुत सारे कपड़े, जूते और किताबें ऐसे ही पड़े रहते है जिन्हें वह कूड़े में डाल देते है या रद्दी में बेच देते हैं। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर लोग को ऐसी चीजों की जरूरत होती है। उनकी आर्थिक स्थिति अच्छी न होने के कारण व बाजार से इन चीजों को कई बार नहीं खरीद पाते हैं और हमारी एक छोटी पहल बेसहारा लोगों के जीवन में मुस्कान ला सकती है। सामाजिक कार्यकर्ता टंखी सिंह नेगी ने नगर पंचायत की इस पहल की सराहना की। इस मौके पर दिनेश प्रसाद उनियाल, महेश खाती, रोहित परमार, अजय खाती, बलवंत खाती, गजेंद्र नेगी, रंजना चौहान, बलवंत नेगी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed