{"_id":"619a4b595d10ed0f6075c92a","slug":"traders-jammed-in-protest-against-the-assault-on-the-shopkeeper-new-tehri-news-drn396664369","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानदार से मारपीट के विरोध में व्यापारियों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानदार से मारपीट के विरोध में व्यापारियों ने लगाया जाम
विज्ञापन
नई टिहरी में दुकानदार से मारपीट करने के विरोध में जाम लगाते व्यापारी।
- फोटो : NEW TEHRI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामान उधार न देने और पूर्व में दिए गए उधार का भुगतान मांगने पर एक युवक ने एक व्यापारी के साथ मारपीट कर दी। मारपीट के विरोध में नई टिहरी व्यापार मंडल ने तीन घंटे तक चक्का जाम लगाया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद रात में छोड़ने पर व्यापारियों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए प्रभारी थानाध्यक्ष को हटाने की मांग की है।
व्यापारियों का आरोप है कि शनिवार रात को बौराड़ी निवासी युवक सिद्धार्थ नेगी नई टिहरी हनुमान चौक पर गजेंद्र चौहान की दुकान पर सामान लेने आया था। व्यापारी का आरोप है कि ग्राहक नेगी सामान उधार मांग रहा था और पूर्व में भी वह सामान उधार ले गया था। जब उन्होंने उधार देने और पहले के पैसे मांगे, तो सिद्धार्थ ने उनके साथ मारपीट की। आसपास के दुकानदारों ने किसी तरह बीच बचाव किया।
व्यापारी सिद्धार्थ को पकड़ कर थाने ले गए। दोनों का मेडिकल कराया गया। पीड़ित दुकानदार चौहान की ओर से रात में थाने में तहरीर दी गई। व्यापारियों का आरोप है कि पूछताछ किए बिना ही पुलिस ने रात में आरोपी को छोड़ दिया। आरोपी की गिरफ्तारी करने, जानलेवा हमला करने की मांग को लेकर व्यापारी दोपहर 12 बजे नई टिहरी हनुमान चौक पहुंचे और वहां सड़क पर धरने पर बैठ गए। इस दौरान उन्होंने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जाम की सूचना पर एक घंटे बाद सीओ एसपी बलूनी और एलआईयू इंस्पेक्टर शैलेश राणा मौके पर पहुंचे। व्यापारियों ने कहा कि आरोपी को रात में ही क्यों छोड़ दिया गया। व्यापारियों ने मामले में पुलिस की भूमिका पर संदेश व्यक्त करते हुए प्रभारी थानाध्यक्ष योगेश कुमार खुमरियाल को हटाने की मांग की।
विज्ञापन
सीओ बलूनी ने बताया कि व्यापारी की तहरीर के आधार पर सिद्धार्थ नेगी के खिलाफ मारपीट करने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसे सुबह गिरफ्तार भी कर लिया गया है। घटना की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आरोपी के खिलाफ धाराएं बढ़ाई जाएगी। काफी समझाने के बाद व्यापारियों ने अपराह्न तीन बजे जाम खोला। सीओ ने व्यापार मंडल के सात सदस्यों को एसएसपी से वार्ता के लिए सोमवार को बुलाया है।
जाम लगाने वालों में व्यापार मंडल अध्यक्ष ज्योति डोभाल, महामंत्री अजय गुप्ता, कोषाध्यक्ष मनोज चमोली, प्रकाश डोभाल, मायाराम थपलियाल, अनिल खंडूरी, राजेंद्र प्रसाद डोभाल, केंद्र सिंह चौहान, जिला पंचायत सदस्य हितेश चौहान, धनपाल पंवार, करम सिंह तोपवाल आदि शामिल थे।