फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Traders angry over parking vehicles on footpaths

फुटपाथों पर वाहन पार्क करने से व्यापारी नाराज

Sun, 28 Nov 2021 06:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 06:48 PM IST
विज्ञापन
Traders angry over parking vehicles on footpaths
नगर क्षेत्र की कानून व्यवस्था और समस्याओं को लेकर रविवार को व्यापार मंडल और पुलिस की कोतवाली में बैठक आयोजित की गई। युवाओं में नशे की बढ़ती लत और बौराड़ी ओपन मार्केट सहित सड़क किनारे अन्य स्थानों पर बने फुटपाथों पर बाइक व अन्य वाहनों का जमघट लगने पर व्यापारियों ने चिंता जताई।
विज्ञापन

व्यापारियों ने कहा कि फुटपाथ पर अवैध रूप से वाहन खड़े रहते हैं, जिससे लोगों को आवाजाही में दिक्कत होती है। बैठक की अध्यक्षता करते हुए पुलिस उपाधीक्षक महेश चंद्र बिंजोला ने सुझाव दिया कि बौराड़ी ओपन मार्केट से फल, सब्जी की ठेलियों और फड़ लगाने वालों को बौराड़ी बस अड्डे पर शिफ्ट किया जाना चाहिए, जिस पर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कहा वे इस संबंध में पालिकाध्यक्ष से वार्ता कर निर्णय लेंगे। व्यापारियों ने कहा कि किराएदारों और फेरी लगाने वालों का अनिवार्य रूप से सत्यापन किया जाना चाहिए। बैठक में व्यापार मंडल अध्यक्ष ज्योति डोभाल, बौराड़ी के अध्यक्ष मेहताब गुनसोला, प्रदेश महामंत्री अब्दुल अतीक, महामंत्री अजय गुप्ता, कोषाध्यक्ष मनोज चमोली, पूर्व अध्यक्ष प्रकाश डोभाल, जिला संगठन मंत्री मायाराम थपलियाल, अब्दुल सफीक, अमरीश पाल, नईम अहमद, राजेश जुयाल, देवराज कुमाई, सारिक अहमद उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed