{"_id":"62c3158dc6c9cf23711eecf4","slug":"traders-and-local-people-upset-due-to-non-repair-of-roads-and-dangling-electric-wires-new-tehri-news-drn4163276143","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़कों और झूलते बिजली के तारों की मरम्मत न होने से व्यापारी और स्थानीय लोग खफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़कों और झूलते बिजली के तारों की मरम्मत न होने से व्यापारी और स्थानीय लोग खफा
विज्ञापन
नगर पंचायत क्षेत्र लंबगांव की सड़कों का डामरीकरण और झूलते बिजली के तारों की मरम्मत करने की मांग को लेकर नगर पंचायत के सभासदों और व्यापारियों ने शहीद स्मारक में धरना दिया। लोनिवि व ऊर्जा निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लोनिवि और ऊर्जा निगम की लचर कार्य प्रणाली पर कड़ा आक्रोश व्यक्त किया। धरना स्थल पर पहुंचकर लोनिवि के अधिकारियों से बरसात के बाद सितंबर से खराब सड़कों का डामरीकरण करने का आश्वासन दिया।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष रोशन रांगड़ और सभासद सौरभ रावत के नेतृत्व में स्थानीय लोग और व्यापारी शहीद स्मारक पर पहुंचे। सड़कों की मरम्मत और झूलते बिजली के तारों की मरम्मत की मांग को लेकर वहां धरने पर बैठ गए। कहा कि नगर क्षेत्र की आंतरिक सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं। नालियां बंद होने और सड़क पर पानी भरने से दुकानदारों को भी परेशानी उठानी पड़ती है।
लंबगांव-डोबरा-चांटी, लंबगांव-प्रतापनगर, लंबगांव-कोटालगांव-उत्तरकाशी मोटर मार्ग का डामरीकरण करने की मांग की। कहा कि बाजार में दुकानों और घरों के ऊपर से बिजली के तार झूल रहे हैं, जो हादसे का कारण बन सकता है।
विज्ञापन
तहसीलदार शंभू प्रसाद ममगांई, लोनिवि के अवर अभियंता प्रदीप नेगी, अनुज कुमार ने धरना स्थल पर पहुंचकर आश्वासन दिया कि सितंबर में सड़कों का डामरीकरण किया जाएगा। ऊर्जा निगम के अवर अभियंता ने दूरभाष पर वार्ता कर झूलते बिजली के तारों को ठीक करने का आश्वासन दिया। धरना देने वालों में व्यापार मंडल अध्यक्ष युद्धवीर राणा, बीडीसी सदस्य हरि प्रसाद डिमरी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुरारी लाल खंडवाल, केदार सिंह राणा, जयदेव रावत, मोर चंद रमोला, राजीव पंवार आदि शामिल रहे।