फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Tourists will be able to travel new adventures in Tehri Lake

टिहरी झील में पर्यटक कर सकेंगे नए रोमांच का सफर

Thu, 07 Jul 2022 08:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 08:57 PM IST
विज्ञापन
Tourists will be able to travel new adventures in Tehri Lake
सब कुछ ठीक ठाक रहा तो सितंबर माह से टिहरी झील में पर्यटकों को साहसिक खेलों का नया रोमांच करने का मौका मिलेगा। सितंबर माह से झील में 10 कमरों वाला क्रूज बोट और 10-10 सीटर दो शिकारा बोट उतारने की योजना तैयार की गई है। टिहरी झील विशेष क्षेत्र पर्यटन विकास प्राधिकरण (टाडा) ने शिकारा और क्रूज उतारने के लिए टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली है, जिन व्यक्तियों को टेंडर मिला है, उन्होंने क्रूज और शिकारा बोट बनाने का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

टिहरी बांध की झील में 2014-15 में बोटिंग शुरू हुई थी। वर्तमान में करीब 100 बोट संचालित हो रही हैं, जिनमें मोटर बोट, स्पीड बोट, जेटस्की, जेटअटैक, पैरासिलिंग, वाटर सर्फिंग, वाटर स्कीइंग, बनाना राइट आदि शामिल है, लेकिन अब टाडा आरामदायक शिकारा बोट से लेकर क्रूज बोट उतारने की तैयारी में है। आठ से 10 कमरों के क्रूज बोट में पर्यटक रात गुजारकर सफर का आनंद ले सकते हैं। अभी तक कश्मीर की डल झील में क्रूज और शिकारा बोट चलती है। टाडा ने टेंडर के माध्यम से क्रूज और शिकारा बोट स्थानीय बेरोजगारों को आवंटित कर दिए हैं, जिन लोगों को यह आवंटन किया गया है, उन्होंने शिकारा और क्रूज निर्माण शुरू करवा दिया है। सितंबर माह से शिकारा और क्रूज झील में उतर जाएंगी, जिससे पर्यटक झील का दीदार कर सकते हैं। साहसिक खेलों के लिए महत्वपूर्ण शिकारा और क्रूज के उतरने से झील पर्यटकों की पहली पसंद बन सकती है। टाडा के विपणन अधिकारी नवीन नेगी ने बताया कि दोनों महत्वपूर्ण परियोजना पर काम शुरू हो गया है। जरूरी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। जिन लोगों को शिकारा और क्रूज आवंटित किए गए हैं। उन्हें सितंबर तक झील में संचालन शुरू करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed