फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Tourists reached Tehri Lake and Dhanaulti for celebration

जश्न के लिए टिहरी झील और धनोल्टी पहुंचे पर्यटक

Thu, 30 Dec 2021 07:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 07:09 PM IST
विज्ञापन
Tourists reached Tehri Lake and Dhanaulti for celebration
नए साल का जश्न मनाने के लिए पर्यटक टिहरी झील और धनोल्टी पहुंचने लगे हैं। टिहरी झील के दीदार के लिए करीब 300 पर्यटक तो धनोल्टी में 500 पर्यटक पहुंचे हैं। पर्यटकों की भीड़ से बोट और होटल संचालक भी खुश हैं। साथ ही वह कोरोना गाइडलाइन का पालन भी कर रहे हैं।
विज्ञापन

टिहरी बांध की झील में स्पीड बोट, जेट स्की, जटाटैंक, बनाना राइट, सर्पिंग समेत कुल 103 बोटें संचालित हो रही हैं। सामान्य दिनों में झील में 50 से 100 पर्यटक ही पहुंच रहे थे, लेकिन पुराने साल की विदाई और नए साल का जश्न मनाने पर्यटक टिहरी बांध की झील और धनोल्टी पहुंचने लगे हैं। झील में दो दिन से 250 लेकर 300 लोग बोटिंग का आनंद लेने आ रहे हैं। जबकि 100 से अधिक लोग प्रत्येक दिन एडवांस बुकिंग भी करा रहे हैं। धनोल्टी में भी चार सौ से लेकर पांच सौ पर्यटक सैर करने पहुंच रहे हैं। पर्यटकों की संख्या बढ़ने से धनोल्टी में रौनक लौट आई है। होटल, ढाबे समेत अन्य कारोबार भी बढ़ने लगा है। श्रीगंगा भागीरथी बोट संचालक समिति के अध्यक्ष नरेंद्र रावत ने बताया कि झील में पर्यटकों के लिए सभी तरह की बोटिंग सुविधा उपलब्ध है। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए मास्क, सैनिटाइजर को जरूरी कर दिया है। बताया कि नए साल में पर्यटन कारोबार बढ़ने की उम्मीद है। धनोल्टी व्यापार मंडल के अध्यक्ष रघुवीर रमोला, देवेंद्र बेलवाल, इकोपार्क के सचिव तपेंद्र बेलवाल ने बताया कि अधिकांश होटलों में एडवांस बुकिंग हो चुकी है। काफी संख्या में पर्यटक यहां पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed