{"_id":"587120244f1c1b0b321593ff","slug":"tourist-seemingly-could-not-jam-dhanaulti","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से गंगोत्री हाईवे तीन घंटे बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से गंगोत्री हाईवे तीन घंटे बाधित
ब्यूरो/अमर उजाला, नई टिहरी
Updated Sat, 07 Jan 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
jaam
- फोटो : अमर उजाला
बीती शुक्रवार रात से जारी बारिश के कारण शनिवार को चंबा-धरासू हाईवे रतनौगाड़ व कुनेर के बीच में मलबा आने से तीन घंटे तक यातायात बाधित रहा। इसका कारण थौलधार संपर्क मार्ग का मलबा हाईवे पर आना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
बीआरओ की टीम ने मौके पर पहुंचकर मलबा हटाया। इसके बाद हाईवे पर आवागमन सुचारु हुआ। लगातार जारी बारिश के कारण पूर्वाह्न करीब 11 बजे हाईवे पर भारी मात्रा में मलबा आ गया, जिससे नेशनल हाईवे पर वाहनों का आवागमन बाधित हो गया। सीमा सड़क संगठन की चंबा विंग ने मौके पर पहुंचकर मलबा हटाकर यातायात सुचारु कराया।
विज्ञापन
जाम लगने से कई पर्यटक नहीं पहुंच पाए धनोल्टी
बर्फबारी का आनंद लेने के लिए पर्यटक शनिवार को बड़ी संख्या में धनोल्टी पहुंचे। दिनभर बर्फबारी होने से मसूरी का रास्ता भी बंद हो गया, जिससे वहां पहुंचे दर्जनों पर्यटक रास्ते में ही फंस गए। जाम लगने के कारण जहां कई पर्यटक बर्फबारी का आनंद लेने धनोल्टी नहीं पहुंच पाए, वहीं जो लोग धनोल्टी आए वह समय पर अपने गंतव्य पर नहीं पहुंच पाए।
विज्ञापन
दोपहर को लगे जाम खुलवाने के लिए पुलिस की भी कोई व्यवस्था नहीं दिखी, जिससे पर्यटकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बुरांशखंडा से लेकर सुवाखोली तक पहिये जाम रहे। देर शाम खबर भेजे जाने तक भी जाम नहीं खुल पाया था।