{"_id":"577e8cee4f1c1bd7497faecb","slug":"three-years-are-not-in-the-city-map-close","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन साल से शहर में नहीं हो रहे नक्शे पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन साल से शहर में नहीं हो रहे नक्शे पास
ब्यूरो/अमर उजाला टिहरी
Updated Thu, 07 Jul 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टिहरी झील परिक्षेत्र विकास प्राधिकरण केवल कागजों में ही सीमित रह गया है। सरकार ने शहर नियोजित विकास के लिए नियत प्राधिकरण को समाप्त कर अप्रैल 2013 में नई टिहरी और चंबा शहर समेत आसपास के 153 गांव में होने वाले विभिन्न विकास कार्य, भवन निर्माण के मानचित्र पास करवाने के लिए प्राधिकरण का गठन किया था, लेकिन तीन साल बाद भी प्राधिकरण काम शुरू नहीं कर पाया है।
विज्ञापन
टिहरी झील परिक्षेत्र विकास प्राधिकरण का गठन नई टिहरी, चंबा और उसके आसपास बसे 153 गांव के सुव्यवस्थित विकास के लिए किया गया था। प्राधिकरण ने भवनों के मानचित्र पास कर सुनियोजित ढंग से भवन निर्माण करवाने का प्रयास करना था।
विज्ञापन
इससे शहरों के विकास के साथ ही भवन निर्माण का नक्शा पास होने के बाद लोगों को बैंक से ऋण भी आसानी से मिल जाता है, लेकिन प्राधिकरण तीन साल बाद भी धरातल पर नहीं उतर पाया है। जिससे लोगों को मानचित्र पास नहीं होने से बैंकों से ऋण नहीं मिल रहा है। साथ ही सरकारी भूमि पर लगातार अवैध कब्जे भी हो रहे हैं।
विज्ञापन
तीन साल से लोगों के भवन मानचित्र पास नहीं हो रहे हैं। साथ ही अतिक्रमण भी बढ़ रहा है। वैसे भी पालिका क्षेत्र में परिक्षेत्र विकास प्राधिकरण का कोई औचित्य नहीं है। इसे खत्म कर पालिका को ही नक्शा पास करने का अधिकार दिया जाना चाहिए।
-उमेश चरण गुसाईं, पालिकाध्यक्ष, नई टिहरी।
आम जनता की परेशानियों को देखते हुए प्राधिकरण का कार्य शुरू करवाने को जिलाधिकारी के निर्देश पर शासन को पत्र भेजा है। जल्द ही इस संबंध में शासनस्तर से कुछ निर्णय होने की उम्मीद है।
-लक्ष्मीराज चौहान, एसडीएम टिहरी।