फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Three cooperative societies will be investigated

तीन सहकारी समितियों की होगी जांच

Thu, 16 Sep 2021 10:29 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 10:29 PM IST
विज्ञापन
Three cooperative societies will be investigated
जिला सहकारी बैंक टिहरी की बोर्ड बैठक में तीन साधन सहकारी समितियों में हुई गड़बड़ियों की जांच एसआईटी से कराने का प्रस्ताव पारित किया गया। बैंक की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) 29 सितंबर को जिला मुख्यालय में होगी।
विज्ञापन

बैंक सभागार में बृहस्पतिवार को अध्यक्ष सुभाष चंद रमोला की अध्यक्षता में जिला सहकारी बैंक के बोर्ड की बैठक हुई। निदेशक मंडल के सदस्यों ने तीन साधन सहकारी समितियों में लंबे से गड़बड़ी की शिकायतों को प्रमुखता से उठाया। कहा उपभोक्ता बार-बार गबन की शिकायत कर रहे हैं। अध्यक्ष ने बताया कि बैठक में भिलंगना ब्लॉक की मैगाधार, जाखाणीधार ब्लॉक की नेल्डा और सादणा साधन सहकारी समितियों की एसआईटी जांच कराने का प्रस्ताव पारित किया गया। कहा कि काश्तकार एक-एक रुपये बचाकर समितियों में जमा करते हैं। ऐसे में काश्तकारों के पैसों को सुरक्षित रखने, उन्हें लाभांश देने और योजनाओं का फायदा देने की जिम्मेदारी भी समितियां पर है।
विज्ञापन

अध्यक्ष का कहना है कि इन समितियों में लेखा-जोखा, वित्तीय प्रबंधन, डॉक्यूमेंटेशन आदि में गड़बड़ी की शिकायतें हैं। बताया कि वार्षिक बैठक में सहकारिता मंत्री डा. धन सिंह रावत भी शामिल होंगे। बैठक में महाप्रबंधक सौ सिंह, उपाध्यक्ष विनोद रावत, डीजीएम नारायणी, संजीव सिंह, बीएस पुंडीर, निदेशक उत्तम सिंह कठैत, सतपाल कलूड़ा, नरेश नेगी, सुनील हनुमंती, विजयलक्ष्मी, गोविंद रावत, सोनिया, रोशनी राणा, उषा बडोला मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed