फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Thieves stole jewelery and cash kept for son's wedding

Tehri News: बेटे की शादी के लिए रखे जेवर और नकदी ले उड़े चोर

Sat, 03 Dec 2022 10:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 03 Dec 2022 10:15 PM IST
विज्ञापन
Thieves stole jewelery and cash kept for son's wedding
भिलंगना ब्लॉक में गोनगढ़ पट्टी के ग्राम आर्स में चोर एक मकान का ताला तोड़कर बक्से में से बेटे की शादी के लिए रखे सोने के जेवर और नकदी चुरा ले गए। देहरादून से अपने गांव लौटी पीड़ित महिला ने राजस्व पुलिस को दी तहरीर में चोरों को गिरफ्तार कर चुराया गया सामान और नकदी वापस दिलाने की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि जेवर और नकदी चोरी होने से बेटे का विवाह कराना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

एसडीएम घनसाली को दी गई तहरीर में ग्राम आर्स निवासी छटांगी देवी ने बताया कि वह परिवार के सदस्यों के साथ 20 नवंबर को देहरादून में देवर के बेटे की शादी में गई थी। 30 नवंबर को शाम करीब चार बजे जेठ ने फोन कर बताया कि उनके घर के ताले टूटे हैं। एक दिसंबर को जब वह अपने गांव पहुंचे तो घर पहुंचकर देखा सारा सामान इधर-उधर बिखरा था। चोरों ने कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़कर होने वाली पुत्र वधु के लिए बनाया गया एक सोने का मंगल सूत्र, एक जोड़ी कुंडल, दो सोने की अंगूठी, एक जोड़ी चांदी की पायल और बक्से में रखे दो लाख रुपये भी चुरा कर ले गए। पीड़ित महिला ने बताया कि 12-13 दिसंबर को उनके पुत्र विपिन का विवाह होना है शादी के लिए जेवर और नकदी रखी थी लेकिन चोर सब कुछ चुरा ले गए। ऐसी स्थिति में उनके सामने पुत्र का विवाह कराने की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। इस बाबत एसडीएम केएन गोस्वामी ने कहा कि इस मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed