फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Thieves have broken into nine houses and temples in Dwari village in the last six months.

Tehri News: चोरों ने द्वारी गांव में छह माह में नौ घर और मंदिरों के ताले तोड़े

Thu, 29 Jan 2026 07:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Thu, 29 Jan 2026 07:43 PM IST
विज्ञापन
Thieves have broken into nine houses and temples in Dwari village in the last six months.
पुलिस एक घटना का भी खुलासा नहीं कर पाई, गांव में भय का माहौल
विज्ञापन

घनसाली (टिहरी)। थाना क्षेत्र में कोटी फैगुल पट्टी के द्वारी गांव में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत है। पिछले छह माह से गांव में बंद पड़े घरों और धार्मिक स्थलों के ताले टूटने की घटनाएं सामने आ रही है। अब तक गांव में चोरी की नौ घटनाएं होने के बाद भी पुलिस एक भी घटना का खुलासा नहीं कर पाई है। गांव के लाेगों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए चोरी में लिप्त लोगों को गिरफ्तार कर चाेरी किया गया सामान वापस दिलाने की मांग की है।
भिलंगना ब्लॉक में कोटी फैगूल पट्टी के द्वारी गांव में पिछले छह माह से लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं लेकिन पुलिस के हाथ अभी तक खाली हैं। ग्रामीणों ने बताया कि इन छह माह में ही गांव के मस्तराम के घर के ताले तीन बार तोड़े गए हैं जबकि दो बार बालकृष्ण नौटियाल के घर के ताले तोड़े गए हैं। इनके अलावा गांव के पंकज सेमवाल और राम प्रसाद नौटियाल के घर के अलावा घंटाकर्ण मंदिर और नागराजा मंदिर के ताले तोड़कर कई कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया है।
विज्ञापन

पिछले छह माह से लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के बावजूद पुलिस अब तक चोरों को नहीं पकड़ पाई है जिससे ग्रामीणों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद जोशी ने कहा कि पुलिस की लापरवाही से चोरी की घटनाएं बढ़ रही है। क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है जिससे चोर बेखौफ होकर चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। सूचना देने पर भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। कोतवाली प्रभारी अजय कुमार जाटव ने कहा कि द्वारी गांव में चाेरी की सूचना मिली है। अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed