फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   They are accused of raising unnecessary objections to bill payments at the treasury.

Tehri News: कोषागार में बिल भुगतान पर अनावश्यक आपत्तियां लगाने का आरोप

Wed, 10 Dec 2025 07:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Wed, 10 Dec 2025 07:18 PM IST
विज्ञापन
They are accused of raising unnecessary objections to bill payments at the treasury.
ठेकेदार एसोसिएशन ने डीएम को दिए ज्ञापन में बताई समस्या
विज्ञापन

नई टिहरी। ठेकेदार एसोसिएशन (पंजीकृत) ने जिला कोषागार में उनके बिल भुगतान पर अनावश्यक आपत्तियां लगाए जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भुगतान समय पर नहीं मिलने के कारण ठेकेदारों को मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कोषागार से सभी देयकों का भुगतान तय समय पर नहीं किया जाता है तो संघ को धरना-प्रदर्शन आंदोलन शुरू करने को मजबूर होना पड़ेगा।
नई टिहरी ठेकेदार एसोसिएशन ने डीएम को दिए ज्ञापन में बताया कि विभाग के आहरण-वितरण अधिकारियों की ओर से देयकों के भुगतान के लिए कोषागार भेजे जाते हैं लेकिन वरिष्ठ कोषाधिकारी द्वारा निराधार और बेबुनियाद आपत्तियां लगाई जा रही हैं। ठेकेदार संघ के अध्यक्ष किशोर सिंह मंद्रवाल और सचिव दिवाकर प्रसाद भट्ट ने कहा कि समय पर भुगतान नहीं होने के कारण योजना का कार्य समय पर पूरा होना संभव नहीं है, जिससे सरकार की छवि धूमिल होना भी स्वाभाविक है।
विज्ञापन

संघ ने आरोप लगाया कि कोषागार में जान-पहचान रखने वाले ठेकेदारों का भुगतान आसानी से किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि वरिष्ठ कोषाधिकारी कार्यालय की ओर से पारदर्शिता के साथ कार्य नहीं किया जाता है तो उन्हें आंदोलन शुरू करने कोे मजबूर होना पड़ेगा। ज्ञापन देने वालों में संघ के अध्यक्ष और सचिव रोशनलाल नौटियाल, विरेंद्र रावत, जसपाल नेगी, घनश्याम पंवार, राय सिंह रावत,मुरलीधर सेमवाल, नरेंद्र सिंह बिष्ट, रमेश पंवार, होशियार सिंह पंवार,धनीराम नौटियाल,भरत राम जोशी और सरोप सिंह पंवार आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed