फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   There will no longer be a race to collect fees

शुल्क जमा करने को अब नहीं लगानी पड़ेगी दौड़

Sun, 01 Mar 2020 10:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
There will no longer be a race to collect fees
श्रीदेव सुमन विवि में अब डिग्री और माइग्रेशन की फीस जमा करने के लिए छात्र-छात्राओं को बैंक की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। विवि ने ऑन लाइन पैमेंट के लिए स्वैप मशीन की सुविधा शुरू कर दी है।
विज्ञापन

श्रीदेव सुमन विवि से संबद्ध महाविद्यालयों के छात्र-छात्राएं आए दिन डिग्री, माइग्रेशन लेने के लिए विवि मुख्यालय बादशाहीथौल पहुंचते हैं। डिग्री आवेदन के लिए छात्रों को पहले फीस जमा करनी पड़ती है। दरअसल, विवि मुख्यालय के आसपास संचार की कनेक्टिविटी अच्छी न होने के कारण छात्र-छात्राएं समय पर ऑन लाइन विवि के खाते में शुल्क जमा नहीं कर पाते हैं। ऐसी स्थिति में छात्रों को शुल्क जमा करने के लिए बैंक ड्राफ्ट बनाने के लिए चंबा या नई टिहरी जाना पड़ता था। बैंकों में ग्राहकों की लंबी कतार लगी होने के कारण समय पर बैंक ड्राफ्ट नहीं बन पाता था। इसके चलते दूर से आने वाले छात्र का पूरा दिन इसमें ही गुजर जाता था। छात्रों की इस असुविधा को देखते हुए विवि ने स्वैप मशीन का ट्रायल पूरा कर दिया है। विवि के कुलपति डा. पीपी ध्यानी ने बताया कि छात्रों की शुल्क जमा करने की परेशानी को देखते हुए विवि मुख्यालय में स्वैप मशीन लगा दी गई है। एटीएम से स्वैप मशीन के जरिए छात्र-छात्राएं डिग्री और माइग्रेशन शुल्क आसानी से विवि के बैंक खाते में जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed