{"_id":"698c8af548740b8dbf056984","slug":"the-work-boycott-by-pwd-ministerial-employees-continues-tehri-news-c-50-1-nth1001-117281-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: लोनिवि मिनिस्टीरियल कर्मियों का कार्य बहिष्कार जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: लोनिवि मिनिस्टीरियल कर्मियों का कार्य बहिष्कार जारी
Wed, 11 Feb 2026 07:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Wed, 11 Feb 2026 07:28 PM IST
विज्ञापन
कर्मियों ने धरना-प्रदर्शन कर मांगों के निराकरण की उठाई मांग
नई टिहरी/नरेंद्रनगर। जिले में लोनिवि मिनिस्टीरियल एसोसिएशन का पारस्परिक स्थानांतरण और पदोन्नति की मांग को लेकर कार्य बहिष्कार तीसरे दिन भी जारी रहा। लोनिवि बौराड़ी चंबा, घनसाली, थत्यूड़, नरेंद्रनगर, नई टिहरी कार्यालयों में कमियों ने धरना-प्रदर्शन के साथ नारेबाजी कर सरकार से शीघ्र मांगों के निस्तारण की मांग उठाई।
लोनिवि प्रांतीय खंड बौराड़ी के खंडीय अध्यक्ष उपेंद्र शाह के नेतृत्व में मिनिस्टीरियल कर्मियों ने कार्यबहिष्कार करते कहा कि लंबे समय से विभागीय कर्मियों का पारस्पारिक स्थानांतरण न होने से कर्मियों में आक्रोश बना है। साथ ही वर्षो से कर्मियों की पदोन्नति अधर में लटकी हुई है। कहा कि शासनादेश के अनुसार पारस्पारिक स्थानांतरण विभाग के एचओडी, एसई स्तर के अधिकारियों द्वारा किए जाने का प्रावधान है। उन्होंने शीघ्र मांगों पर सकारात्मक कार्यवाही न किए जाने पर बेमियादी आंदोलन चेतावनी दी।
इस मौके पर धनीराम तलवान,राजीव बहल,सोमवारी लाल भट्ट,विनय रवि,गीताराम चमोली,सुलक्षणा साह,आदेश चमोली,रविंद्र धनोला,आशीष नौटियाल आदि मौजूद थे। इधर नरेंद्रनगर लोनिवि में खंडीय अध्यक्ष महिपाल सिंह भंडारी के नेतृत्व में कर्मियों ने धरना देते हुए विभागीय अधिकारियों पर उपेक्षा का आरोप लगाया। विभागीय अधिकारी कर्मियों की समस्याओं को सुलझाने के बजाय उलझाने के काम में लगे हैं। इस मौके पर धीरेंद्र भंडारी, मातवर लाल, कैलाश नेगी, राकेश नेगी, बृजमोहन, सुभाष नौटियाल,गणेश जोशी आदि मौजूद थे। इसके ही कर्मियों ने नई टिहरी,चंबा,थत्यूड़,कीर्तिनगर आदि डिविजनों में मांगों के समर्थन में धरना दिया।