फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   The woman who jumped in the river was not found

नदी में छलांग लगाने वाली महिला का नहीं चला पता

Sat, 25 Sep 2021 07:05 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 07:05 PM IST
विज्ञापन
The woman who jumped in the river was not found
हनुमान मंदिर पुल से भिलंगना नदी में छलांग लगाने वाली महिला का दूसरे दिन भी पता नहीं चल पाया। एसडीआरएफ और पुलिस की टीम ने दिनभर भिलंगना नदी में रस्क्यू अभियान चलाया, लेकिन कामयाबी नहीं मिल पाई।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष सुखपाल सिंह ने बताया कि शुक्रवार शाम लोगों ने एक महिला को पुल से भिलंगना नदी में छलांग लगाते हुए देखा था। घटना स्थल पर महिला के पर्स से मोबाइल फोन बरामद हुआ था। फोन के जरिये परिजनों से संपर्क करने पर पता चला कि महिला नैलचामी सिलपुंडोली गांव निवासी दिनेश की पत्नी गायत्री उर्फ गुड्डी (30) है। महिला ने परिजनों को बताया था कि वह अपने मायके चमियाला जा रही है। महिला के दो बच्चे हैं और पति दिल्ली होटल में नौकरी करता है। मायके और ससुराल पक्ष के लोगों ने थाने पहुंचकर पुलिस से महिला को ढूंढने की गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed