फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   The village road is risky Raka-Kandiyal

जोखिमभरी बनी है रैका-कंडियाल गांव सड़क

Thu, 07 Jul 2016 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला टिहरी
ब्यूरो/अमर उजाला टिहरी Updated Thu, 07 Jul 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन

विकासखंड प्रतापनगर में निर्माणाधीन रैका- कंडियाल गांव मोटर मार्ग पर पीडब्लूडी की कार्यप्रणाली और कार्य की गुणवत्ता पर स्थानीय लोगों ने अंगुली उठाने लगे हैं। विभागीय लापरवाही के चलते लोगों को जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने गुणवत्ता में सुधार नहीं किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

विज्ञापन


क्षेत्र पंचायत सदस्य दिनेश बिष्ट, पूर्व प्रधान विशन सिंह बिष्ट, अटल जरदारी, गणेश सिंह ने बताया कि मोटर मार्ग पर विभाग करीब दस साल से निर्माण कार्य करा रहा है। मार्ग के आठ किमी के बाद कंडियालगांव से रैका महरगांव तक जगह- जगह मलबे के ढेर लगे हैं। खड़ी चढ़ाई और अत्यधिक संकरी सड़क से रैका, मस्तवाड़ी, कुड़ियालगांव, धंगडगांव, महरगांव के ग्रामीणों को जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


इस बाबत पीएमजीएसवाई सिंचाई खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार ने बताया कि मोटर मार्ग पर कंडियाल गांव के पास काफी समय से एक व्यक्ति का भूमि संबंधी विवाद चल रहा है, जिससे निर्माण नहीं कराया जा रहा है। अवशेष मोटर मार्ग पर निर्माण पूरा करा लिया है। ईई ने बताया कि मार्ग पर जहां कहीं दिक्कतें हैं, उन्हें ठीक कर लिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed