{"_id":"694147859dad90c8470f5cb3","slug":"the-town-council-is-hoping-to-get-its-own-building-in-the-new-year-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-116285-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: नगर पंचायत को नए साल में अपना भवन मिलने की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: नगर पंचायत को नए साल में अपना भवन मिलने की उम्मीद
Tue, 16 Dec 2025 05:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Tue, 16 Dec 2025 05:20 PM IST
विज्ञापन
नौ सालों से किराये के भवन में संचालित हो रहा कार्यालय
नई टिहरी। नगर पंचायत लंबगांव को नौ साल के इंतजार के बाद नए साल जनवरी 2026 में अपना भवन मिलने की उम्मीद जगी है। स्थापना के बाद से नगर पंचायत कार्यालय किराये के भवन पर संचालित हो रहा है। जहां पर संसाधनों का अभाव बना है।
नगर पंचायत वर्ष 2016 में अस्तित्व में आ गई थी लेकिन अपना भवन न होने के कारण तब से नगर पंचायत कार्यालय किराये के कमरों में संचालित हो रहा है। वर्ष 2017 में मुख्यमंत्री ने नगर पंचायत लंबगांव का भवन बनाने की घोषणा की थी। काफी लंबे इंतजार के बाद वर्ष 2021 में भवन निर्माण के लिए शासन से 1 करोड़ 57 लाख 12 हजार की स्वीकृति मिली थी लेकिन भवन निर्माण के लिए लंबगांव में उपयुक्त भूमि न मिलने के कारण भवन निर्माण का कार्य शुरू नहीं हो सका।
वर्ष 2023 में लंबगांव में स्थित वाहन पार्किंग के समीप की भूमि को नगर पंचायत कार्यालय के लिए उपयुक्त पाई गई जिसके बाद दो दिसंबर 2023 को नगर पंचायत के भवन निर्माण का कार्य शुरू किया गया। दो मंजिला भवन का निर्माण कार्य अब लगभग अंतिम चरण में है। अधिशासी अभियंता राजेंद्र सजवाण ने बताया कि भवन निर्माण कार्य अंतिम चरण में है।