फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   The school system in the impoverished, angry CEO

स्कूल में व्यवस्थाएं बदहाल, सीईओ नाराज

Thu, 28 Apr 2016 10:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी Updated Thu, 28 Apr 2016 10:15 PM IST
विज्ञापन

मुख्य शिक्षा अधिकारी दिनेश चंद्र गौड़ बृहस्पतिवार को जब स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था देखने के लिए इंटर कॉलेज गुलर दोगी पहुंचे, तो विद्यालय में अव्यवस्थाएं देख वे भी हैरान रह गए। छात्र-छात्राएं बहार मैदान में खेल रहे थे।

विज्ञापन


सीईओ पांचवें वादन में स्कूल में पहुंचे। उन्होंने छात्रों से अब तक चार वादनों में हुई पढ़ाई के बारे में पूछा, तो छात्रों ने बताया कि दो वादनों में शिक्षक कक्षा में पढ़ाने नहीं आए। जिस पर सीईओ ने प्रधानाचार्य से शिक्षकों के क्लास रूम में न पहुंचने का कारण पूछा।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य ने बताया कि शिक्षकों की कमी है। सीईओ ने बीते 14 फरवरी से शिक्षकों के रिक्त पदों पर व्यवस्था नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्हें शीघ्र व्यवस्था सुधारने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीईओ ने बताया कि इंटर कॉलेज चमराड़ा देवी में सभी शिक्षक उपस्थित थे, लेकिन कुछ शिक्षकों के पास दैनिक डायरी नहीं थी। दैनिक डायरी में शिक्षकों को हर दिन स्कूल में होने वाली गतिविधियों को अंकित करना होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed