{"_id":"66d6e7bda2b5fa13e000d79d","slug":"the-protesting-students-locked-the-college-gate-tehri-news-c-50-1-nth1001-108601-2024-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: आंदोलनकारी छात्रों ने कॉलेज गेट पर जड़ा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: आंदोलनकारी छात्रों ने कॉलेज गेट पर जड़ा ताला
Tue, 03 Sep 2024 04:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Tue, 03 Sep 2024 04:11 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी राजकीय महाविद्यालय के गेट पर छात्रों ने की तालाबंदी। संवाद
मांग पर कार्रवाई नहीं होने तक ताला नहीं खोलने की दी चेतावनी
नई टिहरी। पीजी कॉलेज नई टिहरी को श्रीदेव सुमन विवि का कैंपस बनाने सहित अन्य मांगों का निराकरण नहीं होने से नाराज छात्रों ने मंगलवार को कॉलेज के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया, जिससे छात्र-छात्राएं, शिक्षक और कर्मचारी कॉलेज के अंदर नहीं जा पाए। आंदोलनकारी छात्रों ने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर उचित निर्णय नहीं हो जाता है, वे ताला नहीं खोलेंगे।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े छात्र-छात्राओं ने सुबह करीब नौ बजे ही कॉलेज के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया था, जिससे अधिकांश छात्र-छात्राएं, शिक्षक और कॉलेज का स्टॉफ अंदर दाखिल नहीं हो पाए। शिक्षकों ने आंदोलनरत छात्रों को ताला खोलने के लिए मनाने की काफी कोशिश की, लेकिन छात्रों ने उनकी एक नहीं सुनी।
छात्रसंघ अध्यक्ष युवराज सिंह शाह ने कहा कि अभाविप गत एक माह से अधिक समय से महाविद्यालय को श्रीदेव सुमन विवि का कैंपस बनाने, चंबा और जाखणीधार ब्लॉक के छात्र-छात्राओं के लिए बस सेवा शुरू करने, व्यवसायिक पाठ्यक्रमों का संचालन शुरू करने, अंक तालिकाओं में हुई गड़बड़ियों में सुधार करने, समय पर रिजल्ट घोषित करने और वाणिज्य संकाय भवन बनाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन उनकी मांगों पर ध्यान देने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
मजबूरन उन्हें कॉलेज के मुख्य गेट पर ताला लगाना पड़ा। कहा कि जब तक उनकी मांगें पर कोई सकारात्मक निर्णय नहीं होता, वे ताला नहीं खोलेंगे। इस मौके पर छात्रसंघ महासचिव जीशान खान, राहुल बुटोला, अशुलचंद्रा, प्रदीप भंडारी, मणिका राणा, मोहन, आदित्य नेगी, अनिल नेगी अर्जुन, प्रियांशु, भारती आदि मौजूद थे।