फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   The problem caused by the strike of revenue workers

राजस्व कर्मियों की हड़ताल से होने लगी परेशानियां

Tue, 04 Jan 2022 07:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 07:18 PM IST
विज्ञापन
The problem caused by the strike of revenue workers
चार सूत्री मांगों को लेकर राजस्व निरीक्षक, उप निरीक्षक व राजस्व सेव संघ के कार्मिकों की कलमबंद हड़ताल 13वें दिन भी जारी रही। हड़ताल से अब दिक्कत बढ़ने लगी है। लोगों के आवश्यक प्रमाणपत्र नहीं बन पा रहे हैं, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में कानून व्यवस्था भी चरमराने लगी है। टिहरी विधायक डा. धन सिंह नेगी ने भी सीएम से बात कर उन्हें पत्र भेजा है।
विज्ञापन

23 दिसंबर से समाज कार्य के लिए समान वेतन, राजस्व निरीक्षक और रजिस्ट्रार कानूनगो के पदों के एकीकरण के विरोध समेत चार सूत्री मांगों केा लेकर राजस्व निरीक्षक, उप निरीक्षक और राजस्व सेवक संघ के कार्मिकों का आंदोलन चल रहा है। 13 दिन बाद भी शासन-प्रशासन की ओर से हड़ताली कर्मचारियों को कोई आश्वासन नहीं मिल पाया है। मंगलवार को हड़ताल कर्मचारियों ने टिहरी विधायक नेगी से मुलाकात कर समस्याएं हल करने की मांग की। इस मौके पर संघ के जिलाध्यक्ष सुनील चमोली, सचिव यशपाल नेगी, कामेश्वर भट्ट, पूनम राणा, विनोद राणा, मनोज बिजल्वाण, परमेंद्र राणा, मनोहर नेगी, उषा भट्ट, भागेश्वर देवी आदि थे।
विज्ञापन

देवप्रयाग। पर्वतीय पटवारी संवर्गीय राजस्व पुलिस कर्मचारी संगठन ने तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन कर शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके पर अर्जुन सिंह पंवार, प्रमोद चौहान, गिरीश डोभाल, सतीश डोभाल, तोता सिंह चंदन चौहान, दिनेश रावत आदि मौजद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed