फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   The police authorities of any hip travel season

यात्रा सीजन के लिए पुलिस प्रशासन ने कसी कमर

Fri, 29 Apr 2016 10:39 PM IST
tihri
tihri Updated Fri, 29 Apr 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन

चार धाम यात्रा को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी है। यात्रा सीजन के लिए चंबा, मुनिकीरेती, कैंपटी और घनसाली के लिए नया ट्रैफिक प्लॉन बनाया गया है। यात्रा रूटों पर पर्यटन चौकियां संचालित की जा रही है। चमियाला, बछेलीखाल, फकोट, कांडीखाल में आपदा चौकी और कंडीसौड़, कोटी कालोनी में झील के पास थाना खोलने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।

विज्ञापन


शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक बरिंदरजीत सिंह ने बताया कि चार धाम यात्रा के सफल संचालन के लिए भद्रकाली, मुनिकीरेती में यात्रियों और चालकों से शपथ पत्र भरवाए जाएंगे, जिसमें पहाड़ी मार्गों, वाहनों की गति सीमा, मोड़ों पर हॉर्न का प्रयोग, नशा कर वाहन नहीं चलाने सहित अन्य जानकारी से अवगत करवाया जाएगा। बताया कि मुनिकीरेती में खारासूत में राफ्टिंग के लिए बाईपास का प्रयोग किया जाएगा।
विज्ञापन


कैलाशगेट-तपोवन मार्ग पर नो पार्किंग जोन बनाया जा रहा है। दुगड्डा, शिवपुरी, बछेलीखाल और कुमाल्डा में नई पुलिस चौकियां बनकर तैयार है, जिनका जल्द संचालन होगा। कंडीसौड़ और झील के पास नए थाने प्रस्तावित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुनिकीरेती क्षेत्र में पीआरडी के 25 जवानों को थानों में तैनात किया जाएगा। बताया कि पुलिस ने एक माह में विभिन्न प्रकरणों में चार हजार चालान कर करीब पांच लाख रुपये का अर्थदंड वसूला है। वहीं संयुक्त चेकिंग अभियान में भी डेढ़ लाख रुपये अर्थदंड वसूला गया।


घनसाली में फायर यूनिट खोली जाएगी। शासन से अतिरिक्त एल्कोमीटर और स्पीडोमीटर की मांग की गई है। 18 मई से जिले में महिला कांस्टेबलों की भर्ती की जाएगी। महिला उपनिरीक्षक भर्ती से वंचित महिलाएं दो मई को शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल हो सकती है। इस मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकारी अजय ध्यानी, एलआईयू निरीक्षक श्याम दत्त नौटियाल आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed