फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   The pair of Sonia and Rosie of Uttarakhand won gold in the 500 meter kayaking race

Tehri News: कयाकिंग की 500 मीटर रेस में उत्तराखंड की सोनिया और रोजी की जोड़ी ने जीता स्वर्ण

Wed, 12 Feb 2025 05:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Wed, 12 Feb 2025 05:56 PM IST
विज्ञापन
The pair of Sonia and Rosie of Uttarakhand won gold in the 500 meter kayaking race
कयाकिंग और कैनोइंग में उत्तराखंड की झोली में अब तक तीन स्वर्ण, एक-एक रजत और कांस्य पदक
विज्ञापन

नई टिहरी। 38वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड के खिलाड़ियों का स्वर्णिम सफर जारी है। कयाकिंग और कैनोइंग प्रतियोगिता के दूसरे दिन कयाकिंग के-2 महिला वर्ग की 500 मीटर रेस में उत्तराखंड की पी. सोनिया देवी और पी. रोजी देवी की जोड़ी ने स्वर्ण पदक जीता। जबकि कयाकिंग के-2 पुुुरुष वर्ग की 500 मीटर, कैनोइंग सी-2 महिला वर्ग की 500 मीटर, सी-2 पुरुष वर्ग की 500 मीटर रेस में सर्विस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड (एसएससीबी) की टीमों ने स्वर्ण पदक जीता है। कयाकिंग-कैनोइंग में उत्तराखंड की टीम ने वाटर स्पोर्ट्स में तीन स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक हासिल किए हैं। तीन दिवसीय प्रतियोगिता का आज समापन होगा।
टिहरी बांध की झील कोटीकाॅलोनी में आयोजित कयाकिंग और कैनोइंग प्रतियोगिता के दूसरे दिन आठ राज्यों की महिला और पुरुष टीमों ने विभिन्न स्पर्धा में प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के डायरेक्टर ऑफ कंपटीशन मुकेश कुमार ने बताया कि कयाकिंग के-2 महिला वर्ग की 500 मीटर में उत्तराखंड की पी. सोनिया देवी और पी. रोजी देवी की जोड़ी ने 1.56.370 मिनट का समय लेकर स्वर्ण, 1.58.037 मिनट के साथ मध्य प्रदेश की डॉली विश्नोई और मनस्वी स्वेन की जोड़ी ने रजत, 1.59.930 मिनट लेकर ओडिशा की ओ. बिदिया देवी व ओ. विनीता चानू की जोड़ी ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन

कैनोइंग सी-2 महिला वर्ग की 500 मीटर रेस में 2.04.233 मिनट के साथ सेना की एल नेहा देवी व कावेरी दीमार की जोड़ी ने स्वर्ण पदक जीता। 2.06.466 मिनट के साथ ओडिशा की रश्मिता साहू व ए. संतोम्बी देवी की जोड़ी ने रजत और उत्तराखंड की मीरा दास व रामकन्या देवी की जोड़ी ने 2.08.149 मिनट का समय लेकर कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैनोइंग सी-2 पुरुष वर्ग की 500 मीटर रेस में 1.47.811 मिनट का समय लेकर सेना के पी. ज्ञानेश्वर सिंह व अरुण सिंह ने स्वर्ण, 1.50.461 मिनट लेकर ओडिशा के अविनाश शिंघम व निर्भय सिंह लौर ने रजत और 1.50.627 मिनट का समय लेकर दिल्ली के सलम राधाकांत सिंह व एल. सिद्धार्थ सिंह ने कांस्य पदक जीता।

वहीं कयाकिंग की के-2 पुरुष वर्ग 500 मीटर रेस में सेना के पी. रोहित बरोई और डी. सिंह की जोड़ी ने स्वर्ण पदक जीता। प्रतियोगिता में उत्तराखंड के प्रभात कुमार व हर्षवर्धन सिंह ने रजत और ओडिशा के सागर कुमार और सलम किशन सिंह ने कांस्य पदक जीता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed