{"_id":"572e14304f1c1b71275cdaf5","slug":"the-official-purpose-of-serving-intoxicated-commotion","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में धुत्त सेवा योजन अधिकारी ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे में धुत्त सेवा योजन अधिकारी ने किया हंगामा
अमर उजाला/नई टिहरी
Updated Sat, 07 May 2016 09:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई टिहरी। जिला कार्यालय पर शुक्रवार शाम जिला सेवा योजन अधिकारी ने नशे की हालत में जमकर हंगामा किया। उन्होंने कलेक्ट्रेट में कार्य कर रहे कर्मचारियों के साथ हाथापाई भी की। थाना पुलिस ने बताया कि शुक्रवार शाम पौने सात बजे के करीब जिला सेवा योजन अधिकारी विनायक श्रीवास्तव कलेक्ट्रेट में नशे की हालत में पहुंचे।
विज्ञापन
इस दौरान उनकी रामलाल खत्री से किसी बात पर बहस हो गई। देखते ही देखते श्रीवास्तव ने जिला कार्यालय में हंगामा करना शुरू कर दिया और खत्री से हाथापाई शुरू कर दी। अन्य कर्मचारियों ने बीच बचाव करते हुए किसी तरह श्रीवास्तव को काबू किया गया। कर्मचारियों से सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने विनायक श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर थाने लाकर उनका मेडिकल परीक्षण कराया।
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट कर्मचारी रामलाल खत्री ने जिला सेवायोजन अधिकारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। शनिवार को उन्हें न्यायिक मजिस्ट्रेट सचिन पाठक की अदालत में पेश किया गया। जहां कोर्ट ने 20-20 हजार के निजी मुचलके पर जमानत दी। कोतवाली प्रभारी सुखपाल सिंह ने बताया कि कलेक्ट्रेट कर्मी रामलाल खत्री की शिकायत पर जिला सेवा योजन अधिकारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनका चालान किया गया है।
विज्ञापन