{"_id":"6aeb26d93a4dbe7d0d0763c9","slug":"the-need-to-conserve-the-ganga-and-its-tributaries-tehri-news-c-50-1-sdrn1018-122200-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: गंगा और उसकी सहायक नदियों का संरक्षण करने की जरूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: गंगा और उसकी सहायक नदियों का संरक्षण करने की जरूरत
Wed, 04 Nov 2026 06:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Wed, 04 Nov 2026 06:06 PM IST
विज्ञापन
घनसाली (टिहरी)। बाल गंगा महाविद्यालय सेंदुल केमर में नमामि गंगे अभियान के तहत जल संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण, हिमालयी संस्कृति और पर्यावरण संतुलित विकास विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विषय विशेषज्ञों ने गंगा और उसकी सहायक नदियों के संरक्षण, जल प्रदूषण, प्लास्टिक कचरे के दुष्प्रभाव और हिमालयी पर्यावरण को सुरक्षित रखने पर जोर दिया।
महाविद्यालय में बुधवार को आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम में डॉ. राकेश रतूड़ी ने कहा कि कृषि में रासायनिक कीटनाशकों और उर्वरकों के अनियंत्रित प्रयोग से मिट्टी और जल स्रोत प्रदूषित हो रहे हैं। इसका प्रतिकूल प्रभाव नदियों, जलीय जीवों और मानव स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। डॉ. हेमंत ध्यानी ने कहा कि हिमालय केवल प्राकृतिक संपदा का भंडार नहीं बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत और जीवनदायिनी नदियों का उद्गम स्थल भी है।
डॉ. जितेंद्र डोभाल ने कहा कि प्लास्टिक कचरा हिमालयी नदियों, जलधाराओं के लिए गंभीर चुनौती बनता जा रहा है। उन्होंने प्लास्टिक का उपयोग कम करने, कचरे का उचित निस्तारण करने और नदी घाटियों को स्वच्छ रखने में जनसहभागिता की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ. बीसी उनियाल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल किसी एक व्यक्ति या संस्था की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक डॉ. बद्रीश बडोनी, डॉ. डीएस भंडारी, डॉ. सरिता बहुगुणा, डॉ. मुकेश नैथानी, डॉ. रीना पुरोहित, डॉ. अर्चना कुनियाल, डॉ. सुनील रवान, डॉ. जयवीर सिंह और डॉ. कृष्ण चंद नेगी आदि मौजूद थे।