फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   The issue of non-payment of compensation for the fields and crops dominated the public darshan

जनता दर्शन में छाया रहा खेतों और फसलों का मुआवजा भुगतान न होने का मुद्दा

Mon, 02 May 2022 09:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 09:18 PM IST
विज्ञापन
The issue of non-payment of compensation for the fields and crops dominated the public darshan
विकास भवन सभागार में पीडी डीआरडीए प्रकाश रावत की अध्यक्षता में आयोजित जनता दर्शन में छह शिकायतें दर्ज हुई। अधिकांश शिकायतें सड़क निर्माण से क्षतिग्रस्त खेतों, फसलों का मुआवजा न मिलने से संबंधित दर्ज हुई।
विज्ञापन

प्रधान ग्राम पंचायत धनसाणी (बासर) की शाखा देवी ने हेंडी बैंड सेम-धनसाणी मोटर मार्ग से क्षतिग्रस्त खेतों और फसलों का मुआवजा न मिलने की शिकायत दर्ज की। नेल्डा धारमंडल की भागदेई गुनसोला ने शिकायत दर्ज कि उनके पति प्राथमिक विद्यालय नेल्डा से व्यवस्था पर प्राथमिक विद्यालय सेमलतप्पड़ चंबा में कार्यरत है। वर्तमान में गंभीर बीमारी से ग्रसित हैं और उनको पांच माह से वेतन नहीं मिला है। पीडी ने सीईओ को जांच कर समस्या समाधान करने को कहा। सगवाण गांव के बाल सिंह नेगी ने ज्ञानसू- डोबरा मोटर मार्ग से क्षतिग्रस्त खेतों की मुआवजा देने की मांग की। गजा भाली गांव की शांति देवी ने सकलाना रेंज में पटुड़ी में 10 हेक्टेयर वनीकरण में दैनिक श्रमिक मजदूरी का भुगतान करने की गुहार लगाई। पीडी ने नरेंद्रनगर डीएफओ को जांच कर भुगतान करने के निर्देश दिए। इस मौके पर डीडीओ सुनील कुमार, सीएमओ डा. संजय जैन, सीईओ एलएम चमोला, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र महेश प्रकाश, सेवायोजन अधिकारी विनायक श्रीवास्तव, एआरटीओ चक्रपाणी मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed