{"_id":"571bac204f1c1b742f8b4a62","slug":"the-impact-of-the-car-free-day-show-at-the-district-headquarters","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला मुख्यालय पर दिखा कार फ्री-डे का असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला मुख्यालय पर दिखा कार फ्री-डे का असर
ब्यूरो/अमर उजाला टिहरी
Updated Sat, 23 Apr 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पर्यावरण संरक्षण, ईंधन की बचत और चक्का जाम जैसी समस्या से निपटने के लिए शनिवार को कार फ्री डे का असर दिखा। शनिवार को डीएम ज्योति नीरज खैरवाल और अन्य अधिकारी-कर्मचारी पैदल ही अपने कार्यालय पहुंचे, लेकिन कुछ अधिकारी कार से ही कार्यालय पहुंचे।
विज्ञापन
डीएम खैरवाल ने छह अप्रैल को प्रत्येक शनिवार को कार फ्री-डे मनाने की घोषणा की थी। अधिकारी-कर्मचारियों को इसका पालन करने के निर्देश जारी किए गए थे। नगर क्षेत्र को प्रदूषण मुक्त, जाम से निजात मिलेर्गी।
विज्ञापन
इंधन की बचत के साथ-साथ राजकीय व्यय में भी कमी आने के उद्देश्य से प्रत्येक शनिवार को कार फ्री डे मनाने का निर्णय लिया गया है। आदेश जारी होने के बाद पहले शनिवार 16 अप्रैल को इसका असर ज्यादा देखने को नहीं मिला।
विज्ञापन
उस दिन अधिकांश अधिकारी और कर्मचारी कार से ही कार्यालय पहुंचे थे। अमर उजाला ने 17 अप्रैल को खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था, लेकिन आज शनिवार को डीएम, एडीएम, एसडीएम सहित अधिकांश अधिकारी और कर्मचारी पैदल ही अपने कार्यालय पहुंचे।
जिला आबकारी अधिकारी डीजी गोस्वामी आज भी कार से ही कार्यालय पहुंचे। डीएम खैरवाल ने कहा कि शनिवार को पैदल कार्यालय पहुंचने के लिए आदेश नहीं है। यह एक अपील और अनुरोध है। कुछ अधिकारियों और कर्मचारियों की मजबूरी हो सकती है कि वे पैदल नहीं आ सकते हैं।