फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   The highway remained closed and opened throughout the day

दिनभर बंद और खुलता रहा हाईवे

Wed, 25 Aug 2021 09:35 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 09:35 PM IST
विज्ञापन
The highway remained closed and opened throughout the day
नरेंद्रनगर के समीप बगड़धार में बाधित रहा ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे। - फोटो : NEW TEHRI
बगड़धार, हिंडोलाखाल के पास बुधवार को ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे के दिनभर बंद और खुलने का सिलसिला जारी रहा। सुबह से लेकर शाम 3.30 बजे तक दोनों स्थानों पर हाईवे कई बार बंद हुआ और फिर खुलता रहा। नरेंद्रनगर क्षेत्र में बीती शाम से लगातार बारिश हो रही है। बारिश से बगड़धार और हिंडोलाखाल में चट्टान से भूस्खलन होने के कारण बोल्डर और मलबा हाईवे पर गिरता रहा। हिंडोलाखाल के समीप रात दो बजे के करीब हाईवे बंद हो गया था। सुबह आठ बजे के करीब बीआरओ ने मलबा साफ कर वाहनों का संचालन शुरू करवाया। पूर्वाह्न 11 बजे के फिर जोरदार बारिश के दौरान बगड़धार में चट्टान से भूस्खलन होने पर हाईवे बाधित हो गया। अपराह्न 1.30 बजे बोल्डर और मलबा साफ कर कुछ देर वाहनों का संचालन शुरू हुआ। फिर से चट्टान से भारी मलबा हाईवे पर भरभराकर गिर पड़ा। इस दौरान पुलिस को कई बार वहां ऋषिकेश और चंबा की ओर से ट्रैफिक रोकना पड़ा। थानाध्यक्ष प्रदीप पंत ने बताया कि शाम 3.30 बजे हाईवे खुल गया है। अब वाहनों का संचालन सामान्य रूप से हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed