फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   The gradual hunger to demand for rehabilitation continues

पुनर्वास की मांग को क्रमिक अनशन जारी

Sun, 25 Oct 2020 10:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
The gradual hunger to demand for rehabilitation continues
पुनर्वास की मांग को लेकर रौलाकोट गांव के बांध प्रभावितों का क्रमिक अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा। उन्होंने कहा कि लंबे समय से प्रभावित पुनर्वास की मांग को लेकर संघर्षरत है। लेकिन टीएचडीसी और सरकार की उपेक्षा के कारण पुनर्वास नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

रौलाकोट के ग्रामीणों का पुनर्वास की मांग को लेकर धरना नवें दिन और क्रमिक अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा। रविवार को सुमित बिष्ट, आकाश डंगवाल, सुमन बिष्ट, संदीप बिष्ट, मनीष बिष्ट और अमन बिष्ट क्रमिक अनशन पर बैठे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2010 से टिहरी बांध की झील का जलस्तर बढ़ने से गांव खतरे की जद में आ गया था। पुनर्वास निदेशालय ने गांव का भू-गर्भीय सर्वे भी करवाया था। सर्वे के आधार पर पुनर्वास निदेशालय ने गांव का पुनर्वास करने का निर्णय लिया था। लेकिन लंबे समय बाद भी भूमि उपलब्ध न करवाए जाने के कारण पुनर्वास नहीं हो पाया है। जिसके चलते प्रभावित खतरे की जद में रहने को मजबूर है। इस मौके पर प्रधान आशीष डंगवाल, सागर भंडारी, उम्मेद सिंह, शूरवीर डंगवाल, राजेंद्र सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed