फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   The Congress party organized a 'Save MNREGA' march in the villages of Pratapnagar.

Tehri News: प्रतापनगर के गांवों में कांग्रेस ने निकाली मनरेगा बचाओ पदयात्रा

Sun, 18 Jan 2026 07:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sun, 18 Jan 2026 07:37 PM IST
विज्ञापन
The Congress party organized a 'Save MNREGA' march in the villages of Pratapnagar.
केंद्र सरकार ने मनरेगा को रोजगार नहीं योजना में किया तब्दील : नेगी
विज्ञापन

लंबगांव (टिहरी)। मनरेगा बचाओ के अभियान के तहत प्रतापनगर विधायक विक्रम सिंह नेगी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं क्षेत्र के पोखरी, मुखेम, घंडियाल, दीन, हेरवाल गांव में गाजे-बाजे के साथ मनरेगा बचाओ पदयात्रा रैली निकाली।

विधायक नेगी ने कहा कि केंद्र सरकार ने मनरेगा को रोजगार नहीं एक योजना में तब्दील कर दिया है। भविष्य में योजना से अकुशल एवं कुशल श्रमिकों को मिलने वाली रोजगार की कोई गारंटी नहीं है। अकुशल श्रमिक बेरोजगार हो जाएंगे। सरकार ने मनरेगा को विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार करके राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और रविंद्र नाथ टैगोर जैसी महान विभूतियों का अपमान किया है।
विज्ञापन

कहा कि मनरेगा योजना में 100 दिन रोजगार की गांरटी थी, लेकिन नए कानून में 125 दिन का रोजगार देने की बात कई जा रही है लेकिन गारंटी नहीं दी जा रही है। कहा कि हरियाणा में श्रमिकों की 400 सौ रुपये मजदूरी निर्धारित है, जबकि उत्तराखंड में मात्र 225 रुपये है। कहा कि अब योजना का 60 प्रतिशत केंद्र तथा 40 प्रतिशत हिस्सा राज्य सरकार को देना होगा, जिससे राज्यों पर अतिरिक्त भार पढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रमिकों को रोजगार मिलना मुश्किल हो जाएगा। केंद्र सरकार ने मनरेगा में बायोमैट्रिक उपस्थिति अनिवार्य की है, पहाड़ाें में संचार नेटवर्क न होने के कारण योजना दम तोड़ी रही है। इस मौके पर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राकेश थलवाल, हेमराज रावत, दिनेश नेगी, बलबीर राणा, आकाश कलूडा, सुरेंद्र रावत, गाेकुल पंवार, महेंद्र लाल, रमेश राणा शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed