{"_id":"698338892e82f56f5f0ca13e","slug":"the-congress-party-held-a-protest-rally-with-the-slogan-save-mnrega-save-the-villages-tehri-news-c-50-1-nth1001-117154-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: कांग्रेस ने मनरेगा बचाओ-गांव बचाओ रैली निकालकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: कांग्रेस ने मनरेगा बचाओ-गांव बचाओ रैली निकालकर किया प्रदर्शन
Wed, 04 Feb 2026 05:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Wed, 04 Feb 2026 05:46 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर मनरेगा योजना बहाल करने की मांग
नई टिहरी। मनरेगा बचाओ-गांव बचाओ अभियान के तहत कांग्रेस ने रैली निकालकर कलेक्ट्रेट परिसर में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर सांकेतिक धरना दिया। उन्होंने राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर मनरेगा योजना को बहाल करने की मांग उठाई।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष मुरारीलाल खंडवाल और प्रतापनगर विधायक विक्रम सिंह नेगी के नेतृत्व में हनुमान चौक से विधि विहार होते हुए कलेक्ट्रेट तक रैली निकाली। विधायक नेगी ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने देश के ग्रामीण क्षेत्रों के गरीब लोगों के लिए मनरेगा रोजगार गारंटी योजना शुरू की थी लेकिन भाजपा सरकार ने उसे बदलकर विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार योजना में तब्दील कर भगवान राम के नाम से जोड़कर लोगों को गुमराह करने का काम किया है।
उन्होंने कहा कि मनरेगा में किसी वजह से जब श्रमिकों को रोजगार नहीं मिलता था,उन्हें रोजगार भत्ता दिए जाने का प्रावधान था। सरकार ने उसे भी खत्म कर दिया है। जिससे अकुशल श्रमिकों के सामने रोजगार का संकट खंड़ा हो गया है। जिलाध्यक्ष खंडवाल ने कहा कि कांग्रेस गत एक माह से मनरेगा योजना बदलने का विरोध कर रही है जब तक पुन: मनरेगा योजना की बहाली नहीं की जाती है।
विज्ञापन
कांग्रेस का विरोध जारी रहेगा। कांग्रेसियों ने डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर वीबीजीराम योजना को मनरेगा में बदलने की गुहार लगाई। इस मौके पर जिला पूर्व जिलाध्यक्ष शांति प्रसाद भट्ट, राकेश राणा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष मान सिंह रौतेला, देवेंद्र नौडियाल, प्रदीप रमोला, दर्शनी रावत मौजूद थे।