फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   The change in weather has led to an increase in complaints of coughs, colds, and fevers among young children

Tehri News: मौसम के बदलाव से छोटे बच्चों में बढ़ रही खांसी-जुखाम और बुखार की शिकायतें

Fri, 08 May 2026 07:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Fri, 08 May 2026 07:32 PM IST
विज्ञापन
The change in weather has led to an increase in complaints of coughs, colds, and fevers among young children
नई टिहरी। टिहरी जिले गत एक सप्ताह से अधिक समय से मौसम में अचानक हो रहे बदलाव के चलते छोटे बच्चों और बड़े-बुजुर्गों खांसी, जुखाम और बुखार की शिकायतें देखने में आ रही है। डॉक्टरों ने इस तरह के मौसम में विशेषकर बच्चों और बजुर्गों को बचाने की सलाह दी है। साथ ही खानपान का भी विशेष ध्यान रखने को कहा है।
विज्ञापन


गर्मी के मौसम में तेज धूप के बीच अचानक मौसम खराब होने से तापमान आ रही गिरावट से लोगों के स्वास्थ्य पर इसका प्रतिकूल असर पड़ रहा है। जिसके कारण खांसी, जुखाम, बुखार, संक्रमण और लूज मोशन आदि बीमारियों की शिकायतें को लेकर लोग जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। अस्पताल के सीएमएस व फिजिशियन डॉ़ अमित राय का कहना मौसम में हो रहे परिवर्तन का स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। लोगों के स्वास्थ्य का ध्यान रखने की विशेष जरूरत है। ताजा खाना और पानी उबाल कर पीने की जरूरत है। कहा कि शादी विवाह और बाहर के खाने से परहेज करे। चटक धूप के बाद बारिश पर होने से शरीर के तापमान संतुलन बिगड़ जाता है। जिससे खांसी, जुखाम, बुखार, संक्रमण आदि बीमारियों की होने की संभावना बढ़ जाती है, लोगों को बारिश से भीगने से बचना चाहिए।
विज्ञापन

जिला अस्पताल बौराड़ी के बालरोग विशेषज्ञ डॉ़ वैभव चंद रमोला और डॉ़ गौरव जंगपागी का कहना कि मौसम में हो रहे बदलाव के कारण बच्चों में सर्दी, खांसी, जुखाम, लू मोशन, उल्टी और संक्रमण की शिकायतें देखने को मिल रही है। ऐसे में बच्चों का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। जो बच्चे मां का दूध पीते है, उनकी माताओं को खानपान के साथ शुद्ध पानी पीना चाहिए। बच्चों को हाई प्रोटीन, विटामिन-डी 3 दवा खिलाने के साथ गर्म कपड़े पहनाकर ही बाहर लाएं। ठंड़ी चीजों से परहेज करें, बच्चों को ज्यादा भीड़-भीड़ वाले स्थानों पर ले जाने से बचाएं। स्वास्थ्य खराब होने पर डॉक्टर को दिखाने के बाद ही बच्चे को दवा का सेवन कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed