फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   The accused of assaulting the teacher sent to jail

शिक्षक के साथ मारपीट करने के आरोपी को जेल भेजा

Tue, 12 Oct 2021 07:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 07:09 PM IST
विज्ञापन
The accused of assaulting the teacher sent to jail
भिलंगना ब्लॅाक के जीआईसी मथकुड़ी सैंण के शिक्षकों के साथ मारपीट करने के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। शिक्षक की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सरकारी कार्य में व्यवधान उत्पन्न करने और मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

जीआईसी मथकुड़ी सैंण में कार्यरत शिक्षक प्रदीप ने पुलिस को दी तहरीर में कहा गया था कि 11 अक्तूबर को वह कालेज में कक्षा नौ के छात्रों का पंजीकरण फार्म भर रहे थे कि अपराह्न करीब पौने चार बजे शराब के नशे में धुत सुनील निवासी ग्राम पंगरियाणा सहित दो अन्य युवकों के साथ कालेज में आ धमके और गाली-गलौज कर शिक्षक प्रदीप और सुमन के साथ मारपीट कर कालेज में रखा फर्नीचर तोड़ दिया और पंजीकरण फार्म फाड़ दिए। थानाध्यक्ष सुखपाल सिंह ने बताया कि शिक्षक की तहरीर के आधार पर सुनील के खिलाफ मुकदमा दर्जकर उसे गिरफ्तार कर लिया है। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed