फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   'THDC is meeting the energy needs of the nation'

‘टीएचडीसी कर रहा राष्ट्र की ऊर्जा जरूरतों को पूरा’

Mon, 12 Jul 2021 07:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 07:21 PM IST
विज्ञापन
'THDC is meeting the energy needs of the nation'
टीएचडीसी इंडिया लि. ने 34वां स्थापना दिवस कोविड-19 के चले सादगी से मनाया गया। टीएचडीसी के टिहरी और कोटेश्वर बांध यूनिट के अधिकारियों-कर्मचारियों ने कहा कि टीएचडीसी राष्ट्र हित में ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का कार्य कर रही है। कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर टीएचडीसी कार्य कर रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को टीएचडीसी टिहरी यूनिट में अधिशासी निदेशक यूके सक्सेना ने ध्वजारोहण कर सीआईएसएफ के जवानों की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी ली। द्वितीय चरण की एक हजार मेगावाट की पंप स्टोरेज प्लांट (पीएसपी) का निर्माण कार्य भी समय पर पूरा किया जाएगा। छात्रों की चित्रकला प्रतियोगिता और कार्मिकों की बैडमिंटन, मैराथन दौड़ में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर महाप्रबंधक (पीएसपी) एसएस पंवार, एसके राय, आरआर सेमवाल, एजीएम बीके सिंह, रेनू सक्सेना, एआर गैरोला, दीपक कुमार, विजय सहगल, राजीव गोविल, अभिषेक गौड, डा. प्रमोद कुमार, मनवीर नेगी मौजूद आदि मौजूद रहे। दूसरी ओर कोटेश्वर बांध परियोजना में महाप्रबंधक एके घिल्डियाल ने ध्वज फहराकर सलामी ली। उन्होंने सीएमडी के संदेश को पढ़कर सुनाया। इस मौके पर एजीएम एचके जिंदल, वीके गोयल, डीजीएम नेल्सन लकड़ा, हिमांशु असवाल, एसएस राणा, आरडी ममगाईं, सहायक कमांडेंट जेपी गोस्वामी, गिरीश उनियाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed