{"_id":"5dc1a8808ebc3e5b7a6e600d","slug":"ten-year-old-commercial-vehicle-operations-fury-new-tehri-news-drn325060225","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस साल पुराने व्यवसायिक वाहन संचालन बंद करने रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस साल पुराने व्यवसायिक वाहन संचालन बंद करने रोष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दस साल पुराने व्यवसायिक वाहनों का संचालन बंद करने पर जीप-टैक्सी यूनियन और वाहन चालकों ने अपने बाजू तथा वाहनों पर कली पट्टी बांध कर विरोध दर्ज किया। चंबा में टैक्सी वेल फेयर एसोसिएशन ने प्रदर्शन किया। डीएम के माध्यम से सीएम और परिवहन मंत्री को ज्ञापन भेजकर व्यवसायिक वाहनों की आयु सीमा पूर्व की भांति 15 साल यथावत रखने की मांग की है।
मंगलवार को श्री गंगा जी कमांड/सूमो ऑनर्स एसोसिएशन नई टिहरी और चंबा-नई टिहरी टैक्सी वेलफेयर एसोसिएशन से जुड़े वाहन चालकों ने बांह पर काली पट्टी बांध कर सरकार के उस निर्णय का विरोध किया, जिसमें दस साल पुराने कमर्शियल वाहनों को प्रदूषण के नाम पर बंद करने की योजना बनाई जा रही है। इस मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह रावत, सचिव अमित खंडेलवाल, सुतन सिंह पंवार, सतेंद्र सिंह चौहान, मकान सिंह चौहान, चंबा के संरक्षक बलवीर पुंडीर, अध्यक्ष यतेंद्र चौहान, सचिव अनिल बैलवाल, राजीवर नेगी, काशीराम जुयाल, मनोहर उनियाल, रायचंद पंवार, मनोज उनियाल, उत्तम तड़ियाल, अनिल थपलियाल, हयात सिंह रावत, बलवंत रमोला शामिल थे।